सिवनीधर्ममध्यप्रदेशहेल्थ

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

ब्रह्माकुमारी संस्थान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में तंबाकू एवं नशे के दुष्परिणामों पर हुई चर्चा

विश्व तंबाकू निषेध दिवस सिवनी – युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, ब्रह्माकुमारी संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम

Seoni 01 june 2026
सिवनी यशो:- विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्थान सिवनी में “नशा मुक्त युवा, स्वस्थ भारत” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली के लिए प्रेरित करना था।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारी संस्थान सिवनी में नशामुक्ति का संकल्प लेते युवा और नागरिक
सिवनी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं और नागरिकों ने नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी संदीप परते ने युवाओं को संबोधित करते हुए समाज में घटित वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रभाव डालता है तथा युवाओं को इससे दूर रहकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना चाहिए।

इस अवसर पर जन जल विभाग से पहुंचे सौरभ शुक्ला ने कहा कि युवा राष्ट्र की अमूल्य शक्ति हैं। तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थ न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि व्यक्ति की कार्यक्षमता, आत्मविश्वास और भविष्य को भी प्रभावित करते हैं।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारी संस्थान सिवनी में नशामुक्ति का संकल्प लेते युवा और नागरिक
सिवनी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं और नागरिकों ने नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।

उन्होंने सभी से नशामुक्त जीवनशैली अपनाने तथा परिवार और समाज में तंबाकू निषेध के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी संस्थान की जिला प्रमुख ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने कहा कि वर्तमान समय चुनौतियों और अनिश्चितताओं से भरा हुआ है। मानसिक तनाव, अशांति और आंतरिक खालीपन व्यक्ति को नशे की ओर आकर्षित कर सकते हैं।

ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए राजयोग आधारित जीवनशैली अपनाना आवश्यक है। परमात्मा से आध्यात्मिक संबंध स्थापित करने से व्यक्ति को आंतरिक शक्ति प्राप्त होती है और वह विपरीत परिस्थितियों का भी दृढ़ता से सामना कर सकता है।

उन्होंने युवाओं, बच्चों और वरिष्ठजनों से प्रतिदिन कुछ समय ध्यान एवं मेडिटेशन के लिए निकालने का आग्रह करते हुए कहा कि आंतरिक शक्ति का विकास ही जीवन की वास्तविक सुरक्षा है।

कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारी नीतू दीदी, ब्रह्माकुमारी गीता दीदी तथा उपस्थित युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्यों ने तंबाकू एवं अन्य सभी प्रकार के नशों से दूर रहने की शपथ ली। साथ ही समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प भी लिया।

https://www.abplive.com/states/up-uk/world-no-tobacco-day-rising-tobacco-addiction-at-young-age-big-threat-to-youth-lungs-3138012/amp

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!