सिवनी जिले को मिला 1442 मीट्रिक टन यूरिया, 4 अगस्त से होगा वितरण प्रारंभ
यूरिया पहुंचने पर अधिकारियों ने किया निरीक्षण, समितियों एवं निजी माध्यमों से किसानों को होगा वितरण
Seoni 02 August 2025
कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन और उपसंचालक कृषि सुधीर कुमार धुर्वे के प्रयासों से सिवनी जिले को शनिवार को कुल 1442 मीट्रिक टन यूरिया उर्वरक प्राप्त हुआ है। यह उर्वरक जिले के डबल लॉक केंद्रों, सहकारी समितियों, एम.पी. एग्रो और निजी क्षेत्र के विक्रेताओं के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें :- वेयरहाउस में गेहूं चोरी का खुलासा, 450 किलो अनाज व मोटरसाइकिल बरामद
प्राप्ति का विवरण
एचयूआरएल कंपनी से सिवनी रैक पाइंट पर 1093 मी.टन यूरिया
डबल लॉक केंद्र: 210 मी.टन
समितियां: 416 मी.टन
एम.पी. एग्रो सिवनी: 30 मी.टन
निजी क्षेत्र: 321.3 मी.टन
चंबल फर्टीलाइजर्स से चिरई डोंगरी (मंडला) रैक पाइंट से 349.5 मी.टन यूरिया
डबल लॉक केंद्र: 60 मी.टन
निजी क्षेत्र: 289.5 मी.टन
वितरण योजना
कुल 1442 मी.टन यूरिया का वितरण 4 अगस्त 2025 से सभी संस्थाओं और विक्रय केंद्रों से प्रारंभ होगा।
यह भी पढ़ें :- जिले में यूरिया आपूर्ति सुचारू: किसानों से संयम बरतने की अपील, 2598 मीट्रिक टन पहुंची
निरीक्षण और निर्देश
उपसंचालक कृषि सुधीर कुमार धुर्वे, सहायक संचालक कृषि प्रफुल्ल घोड़ेस्वर सहित अधिकारियों ने सिवनी रैक पाइंट पर पहुंचकर प्राप्त उर्वरक का निरीक्षण किया और कंपनी प्रतिनिधियों से जानकारी ली। परिवहनकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही उर्वरक का वितरण सुनिश्चित करें।





