प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का जिला स्तरीय वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के प्रगतिशील किसानों को दिखाया
Seoni 02 August 2025
कृषि विज्ञान केंद्र, सिवनी के दर्पण सभागार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बनारस से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के तहत धनराशि हस्तांतरित की और देशभर के किसान भाइयों-बहनों को संबोधित किया।
यह भी पढ़ें :-सिवनी जिले में चंबल फर्टिलाइजर्स की रैक से पहुँचा 850 मीट्रिक टन यूरिया
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के प्रगतिशील किसानों को दिखाया गया, जिसमें सिवनी के लगभग 280 से अधिक किसान मौजूद रहे।
मंचासीन अतिथि
इस मौके पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी, संजय सक्सेना (प्रदेश मंत्री, किसान मोर्चा), दीपक ठाकुर (प्रदेश कार्य समिति, किसान मोर्चा), जनपद सदस्य घनश्याम सनोडिया, डिप्टी कलेक्टर विजय कुमार सेन, उपसंचालक कृषि सुधीर धुर्वे, सहायक संचालक प्रफुल्ल घोड़ेस्वर और कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. शेखर सिंह बघेल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
तकनीकी सलाह और सहभागिता
वैज्ञानिकों ने खरीफ मौसम में धान, सोयाबीन, मक्का, अरहर जैसी फसलों में आ रही मौसमी व तकनीकी समस्याओं के समाधान पर किसानों को उपयोगी सलाह दी।
कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. के.के. देशमुख, डॉ. निखिल सिंह, इंजि. कुमार सोनी, डॉ. जी.के. राणा और प्रशांत कुर्मी ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।



