WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनी

क्विज व्यक्तित्व को निखारने का कार्य करता है – कलेक्टर संस्कृति जैन

जिला स्तरीय पर्यटन क्विज में 170 स्कूलों की भागीदारी, बुढ़ेना कलां टीम प्रथम स्थान पर

Seoni 03 August 2025

सिवनी यशो :- जिला प्रशासन, स्कूल शिक्षा विभाग और जिला पर्यटन बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में 1 अगस्त 2025 को जिला स्तरीय पर्यटन क्विज का आयोजन पी.जी. कॉलेज, सिवनी के ऑडिटोरियम में किया गया।

इस प्रतियोगिता में 170 हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों की छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्रारंभिक दौर और मल्टीमीडिया राउंड

जिला क्विज मास्टर संदीप मिश्रा (पीटीआई, धारनाकला) ने बताया कि प्रतियोगिता का प्रारंभ मार्गदर्शक शिक्षकों और विद्यार्थियों को स्वल्पाहार वितरण से हुआ।

सुबह 10 से 12 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें प्रथम 6 टीमों ने मल्टीमीडिया राउंड में प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें :- जिले में यूरिया आपूर्ति सुचारू: किसानों से संयम बरतने की अपील, 2598 मीट्रिक टन पहुंची

चयनित टीमों में बुढ़ेना कलां, धारना, छपारा, खापा बाजार, उत्कृष्ट बरघाट और उत्कृष्ट सिवनी शामिल रहे।

दोपहर 2 बजे शुरू हुए 10 राउंड के रोचक मल्टीमीडिया क्विज में कई उतार-चढ़ाव के बाद बुढ़ेना कलां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, धारना द्वितीय और उत्कृष्ट बरघाट तृतीय स्थान पर रही।

यह भी पढ़ें :- 100 डेस्क-बेंच की सौगात: श्रीवनी डेवलपर्स ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

“क्विज से व्यक्तित्व में निखार आता है” – कलेक्टर

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कलेक्टर संस्कृति जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा:

“क्विज अपने सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक क्विजर वह देख पाता है, जो सामान्य आंखें नहीं देख पातीं। यह आपके व्यक्तित्व को निखारने का कार्य करता है।”

सिवनी जिला स्तरीय पर्यटन क्विज 2025 में विजेता टीम का सम्मान
जिला स्तरीय पर्यटन क्विज में 170 स्कूलों की भागीदारी,

सम्मान और पुरस्कार

दर्शकों के लिए भी कई प्रश्न रखे गए, जिन्हें नोडल अधिकारी संदीप मिश्रा और लोक सेवा प्रबंधक ने रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया।

विजेता विद्यार्थियों को उपहार दिए गए

जिला पंचायत सीईओ विजय नवजीवन पवार, जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस. कुमरे और सहायक संचालक आर.पी. पाटिल ने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ेना कलां की टीम को अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं।

आयोजन में सक्रिय सहयोग

प्रतियोगिता के सफल संचालन में राहुल शिवहरे, रविंद्र श्रीवास्तव, शैलेंद्र, सुनील बिसेन, चिंतामन रागडाले और आशीष का विशेष योगदान रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!