छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

ईद : अपने रब की बारगाह में एक साथ झुके हजारों सिर

अमन, चैन व शांति की मांगी गई दुआयें

ईद : अपने रब की बारगाह में एक साथ झुके हजारों सिर - Seoni News

सिवनी 22 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:- जिला मुख्यालय सिवनी सहित ग्रामीण अंचलों को शनिवार को ईदुल फितर का त्यौहार शांति व सद्भाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही नन्हें मुन्ने बच्चे, नौजवान व बुर्जुग ईद की नमाज अदा करने के लिए मस्जिद व ईदगाह की ओर अपने घरों से निकल पड़े।
नगर के बड़ी ज्यारत स्थित ईदगाह में सुबह 8.15 बजे ईदुर फितर की नमाज अदा की गई, जहां शहर काजी मौलाना अनीश अंसारी ने अपने बयान में बताया कि रोजेदार के लिए ईद इनाम का दिन है, इस दिन अल्लाह अपने बंदों को माह रमजान का ईनाम अता फरमाता है। ईदगाह में नमाज अदा होने के पश्चात अमन चैन व शांति की दुआएं मांगी गई। वही दुआ के बाद एक दूसरे को गले मिल ईद की मुबारकबाद दी गई।

ईद : अपने रब की बारगाह में एक साथ झुके हजारों सिर - Seoni News

मुख्यालय सिवनी में बडी ईदगाह के अलावा घसीयारी मोहल्ला ईदगाह, मस्जिद गरीब नवाज, मस्जिद फैजानेरजा, मस्जिद सूफिया, मस्जिद फैजगंज, पिंजारी मोहल्ला, मस्जिद नूरअंबिया बस स्टैंड, मस्जिद गौसिया एकता कालौनी एवं बुधवारी जीएन रोड स्थित मस्जिद ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने पहुंचकर सुबह 6.30 बजे से लेकर 9.30 बजे तक अलग-अलग समय में नमाज अदा की गई। इस दौरान एक साथ हजारों लोगों ने अपने रब की बारगाह में सजदा कर उसकी इबादत की।
जिले के विकासखंड मुख्यालय छपारा, लखनादौन, केवलारी, धनौरा, बरघाट, घंसौर, कुरई सहित ग्रामीण अंचलों में स्थित ईदगाह एवं मस्जिदों में भी ईदुल फितर की नमाज शांति व सद्भाव के साथ अदा की गई। ईदुल फितर त्यौहार के लिए सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी, जहां सभी ईदगाह व मस्जिदों में बल तैनात रहा।
जनप्रतिनिधियों ने दी मुबारकबाद
जिला मुख्यालय में स्थित ज्यारत ईदगाह सहित अन्य मस्जिदों में पहुंचकर मुस्लिम धर्मालंबियों के सबसे पवित्र त्यौहार ईदुल फितर के मौके पर जनप्रतिधियों द्वारा गले मिल मुबारकबाद दी गई। विधायक दिनेश राय मुनमुन, राजकुमार खुराना, आनंद पंजवानी सहित अन्य नेताओं ने ईदुल्लफितर की नमाज के पश्चात ईदगाह पहुंचकर एक दूसरे को गले मिल मुबारकबाद दी।
साफ-सफाईका रखा ख्याल
शनिवार को ईदुल्ल फितर की नमाज के पूर्व ही नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर के ईदगाह सहित सभी मस्जिदों के आसपास विशेष रूप से साफ-सफाई की गई थी, जहां ईद की नमाज अदा करने आने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसका भी ख्याल रखा गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button