WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

पटवारी संघ घंसौर ने 1 सितंबर से ऑनलाइन पोर्टल 2.0 कार्य बहिष्कार की घोषणा

पोर्टल को जन उपयोगी और पटवारी-फ्रेंडली बनाने की मांग

Seoni 26 August 2025
 सिवनी यशो:- घंसौर तहसील के पटवारी संघ ने आगामी 1 सितंबर 2025 से नवीन ऑनलाइन पोर्टल 2.0 के कार्यों का बहिष्कार करने की घोषणा की है।

इसका कारण पोर्टल में तकनीकी एवं व्यवहारिक समस्याएँ हैं, जिनका अभी तक निराकरण नहीं किया गया है।

ज्ञापन सौंपा

पटवारी संघ ने प्रमुख सचिव राजस्व, मध्य प्रदेश शासन, वल्लभ भवन भोपाल के नाम ज्ञापन घंसौर अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन में नवीन ऑनलाइन बेव जी आई एस 2.0 पोर्टल में कार्य करते समय आने वाली परेशानियों और समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई।

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश पटवारी संघ भोपाल ने 12 अगस्त 2025 को ज्ञापन क्रमांक 223/पट. संघ/2025 में तकनीकी

और कार्य संपादन में आ रही विसंगतियों की जानकारी प्रमुख सचिव राजस्व एवं आयुक्त भू अभिलेख को दी थी।

बहिष्कार की चेतावनी

पटवारी संघ ने स्पष्ट किया कि जब तक नवीन पोर्टल यूजर-फ्रेंडली नहीं बनाया जाता

या फिर अनुभवी टीम द्वारा प्रशिक्षण नहीं कराया जाता, तब तक 1 सितंबर से पटवारी संघ तहसील के सभी सदस्य पोर्टल से संबंधित कार्य नहीं करेंगे।

इसका संपूर्ण जिम्मा शासन और प्रशासन पर होगा।

पोर्टल में समस्याएँ

न्यायालय आदेश, खसरा, आधार KYC, नामांतरण, दुरुस्ती जैसे कार्यों में पटवारी को लगातार तकनीकी और व्यवहारिक परेशानियाँ का सामना करना पड़ रहा है।

इन परेशानियों के कारण कृषक और हितग्राहियों को भी सेवा में देरी और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

कई शिकायतें सीएम हेल्पलाइन और स्थानीय प्रशासन तक पहुँच रही हैं।

 पटवारियों की मांग

पोर्टल को जन उपयोगी और पटवारी-फ्रेंडली बनाया जाए।

उपयोग संबंधी संपूर्ण प्रशिक्षण और दिशा निर्देश प्रदान किए जाएँ।

कार्य सुचारू रूप से संपन्न करने हेतु तकनीकी सुधार शीघ्र लागू किए जाएँ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!