क्राइमसिवनी

घंसौर पुलिस की बड़ी सफलता : चोरी के आरोपी को गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

Seoni 13 September 2025
सिवनी यशो:- थाना घंसौर पुलिस ने चोरी की वारदात पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया है।

घटना का विवरण

प्रार्थी रामसिंह गौंड पिता भजनलाल गौंड निवासी सुचानमेटा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 30 जुलाई 2025 को घर का ताला लगाकर मजदूरी करने बेंगलुरु चला गया था। 9 सितम्बर 2025 को जब वह वापस लौटा तो पाया कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर से पीतल-कांसे के बर्तन चोरी हो चुके हैं। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई।

इस पर थाना घंसौर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 318/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस की कार्यवाही

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेही लेखसिंह पिता मख्खन पन्द्रे (उम्र 40 वर्ष), निवासी सुचानमेटा थाना घंसौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की और चोरी गया सामान पुलिस को बरामद कराया।

जप्त सामान

  • 04 नग पीतल की कसेड़ी

  • 01 पीतल का गिलास

  • 01 कांसे की थाली

आरोपी

लेखसिंह पिता मख्खन पन्द्रे, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम सुचानमेटा थाना घंसौर

सराहनीय भूमिका

इस पूरे अभियान में निरीक्षक एल.एस. झारिया, प्रआर 329 संतोष उईके, आर 723 लक्ष्मण उईके, एवं आर 633 सुधीर ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!