
Seoni 14 September 2025
सिवनी यशो:- ब्रह्माकुमारी संस्थान की जिला प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी के 66वें जन्मदिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में भावनाओं का अनुपम संगम देखने को मिला। इस अवसर पर सिवनी जिले से ब्रह्माकुमारी बनी 70 बहनों के मात-पिता का भव्य सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मझगवा मौनी आश्रम के माननीय बलवंतानंद जी ने ज्योति दीदी को उच्च कोटि की विभूति बताते हुए कहा कि –
“दीदी ने अपने जीवन में जिस तरह गुप्त, शांत और समानता पूर्ण जीवन जिया है, वही वास्तविक संतत्व की पहचान है। अब समय आ गया है कि उन्हें ‘दादी’ कहकर सम्मानित किया जाए।”
दीदी ने अपने संबोधन में कहा कि –
“जिन मात-पिता ने अपनी संतानों को विश्वकल्याण के लिए समर्पित किया, उन्हें प्रणाम करना और उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।”
भावनात्मक दृश्य
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने गीत, नृत्य और नाटिका के माध्यम से अपने मात-पिता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। भावुक क्षणों में माता-पिता ने गर्व और आनंद का अनुभव साझा किया।
विशेष आकर्षण
प्रभुदयाल नाग जी और मंडली ने संगीतमय स्वागत किया।
कार्यक्रम में करीब 600 भाई-बहनों की उपस्थिति रही।
बलवंतानंद जी ने संस्थान की विशेषता बताते हुए कहा – “यहां किसी धर्म की निंदा नहीं होती, बल्कि आत्म परिवर्तन से विश्व परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया जाता है।”



