छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

पशुओं में हो रहे लम्पी रोग के निदान के लिये प्रभावी कदम उठाये जाये – सनोडिया

प्रदेश सचिव ने सांसद को अनेक समस्या से कराया अवगत

सिवनी 26 अप्रैल 2023

सिवनी यशो:- प्रदेश के अनेक जिले जैसे- छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, के ग्राम के पशु गाय बछड़ों को लम्पी त्वाचा रोग एवं अन्य रोग अत्याधिक फैल रहा है जिसकी रोकथाम के लिए शीघ्र दवाई एवं टीकाकरण नि:शुल्क प्रदान करने जैसी मागों को लेकर प्रदेश सचिव एवं किसान नेता हुकुमचंद सनोडिया सहित अनेक लोगों ने मिलकर सांसद, कलेक्टर एवं पशु अधिकारियों को ज्ञापन सौपा है।

हुकुमचंद्र सनोडिया ने बताया कि सिवनी जिले के अनेक ग्राम जैसे शहर से लगा ग्राम सिमरिया खैरी, भंडारपुर, छपारा विकास खण्ड, गंगेरूआ, व अनेक ग्रामों में व समाचार पत्रों में लिखित में आ रहा है कि गाय बछड़ों को लंपी वायर रोग हो गया है जिससे पशु पालक समस्या लेकर पशु चिकित्सालय जाते हैं इलाज के अभाव में दुधारू पशु गाय बछड़े रोग होने से दूध में कमी आ जाती है जिससे पशुपालक परेशान है और शासन के पास दवाई इंजेक्शन की कमी होने से रोग दिनों दिन बढ़ते जा रहा है कुछ पशु पालक अपने पशुओं की देखरेख सुचारू रूप से करते है जैसे साफ सफाई, पशुओं का खान-पान, पशुओं के रखने की जगह पर, पशुओं को स्वच्छ साफ रखते हैं परंतु लगभग 15 दिन पूर्व से गाय बछड़ों में अत्याधिक रोग आने से कुछ पशु मर भी गए है और दुधारू पशुओं का दूध देना भी बंद हो गया है । सांसद नकुलनाथ से मांग की है कि शीघ्र ही पशुओं का रोग का इलाज नही हुआ तो महामारी फैल जावेगी जिससे गाय बछड़ों में कमी आ जावेगी। उससे पशु पालकों को बहुत बड़ी क्षति होगी। जिले भर में एवं पूरे प्रदेश भर में जहाँ जहाँ पशुओं को रोग आ गया है उन जिलों में ग्रामीण क्षेत्रों में पशु डॉक्टरों द्वारा भ्रमण कर पशुओं का उपचार कर दवाई टीकाकरण किया जाकर रोग से बचाने की मांग की है।

खेत में बिछाई जा रही गैस पाइप लाईन की शिकायत

हुकुमचंद सनोडिया प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस ने बताया कि चौरई तहसील के ग्राम जमुनिया के कृषक जैसे दिवेश सनोडिया, मोहित सनोडिय़ा, अन्य किसानों के खेत से गैस पाइप लाईन जा रही थी जिसकी शिकायत में 02.04.2022 को की गई थी। चौरई तहसील के जमुनिया ग्राम के अनेक किसानों की समस्या केदारपुर से जमुनिया तक प्रधान मंत्री सडक़ योजना के अन्तर्गत रोड बनाई जा रही है परंतु जमुनिया के अनेक किसानों के खेत में रोड में जो पुलिया बनाई जा रही थी वह छोटा पाइप था जिससे कृषकों के खेत में अतिवृष्टि होने से पानी भर जाता है और खेत में पानी भराव के कारण फसल नही होती । प्रधान मंत्री सडक़ निर्माण में यदि डब्ल पाइप रख दिए जाए तो कृषकों के खेतों में पानी नही भरेगा और किसानों के खेत में फसल सुचारू रूप से होगी । यदि डबल पाईप नही लगाए तो अनेक किसानों को भारी क्षति होगी जिसकी भरपाई शासन को हमेशा करना पड़ेगा, किसान न्यायालय की शरण में जायेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन की होगी ।

पशुओ के लिए शीघ्र उपलब्ध हो दवा

म.प्र. के अनेक जिलों में पशुओं को, गाय बछडों को लम्पी वायरस बीमारी हो रही है जिससे पशु पालक परेशान है रोकथाम के लिए शीघ्र ही पशुपालकों को पशुओं के लिए शीघ्र दवाई दिलाई जाए ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button