केवलारी विधानसभा में बना मिसाल — बूथ 218 कुचीवाड़ा ने सबसे पहले 100% SIR सर्वे पूरा कर रचा इतिहास

सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे SIR विशेष अभियान के तहत जिले में केवलारी विधानसभा क्षेत्र (क्रमांक 116), मंडल-पलारी के अंतर्गत आने वाले चार महत्वपूर्ण बूथ—227 पोगार, 212 साठई, 218 ग्वारी और 221 कुचीवाड़ा—पर 100 प्रतिशत सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यह उपलब्धि जिले में एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।

सबसे खास बात यह रही कि बूथ क्रमांक 218 कुचीवाड़ा का SIR सर्वे कार्य जिले में सर्वप्रथम 100 प्रतिशत पूरा हुआ, जिसके लिए मंडल SIR प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय को भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने जिला कार्यालय में सम्मानित कर बधाई दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे और टीम भावना, अनुशासन एवं बूथ प्रबंधन की सराहना की गई।
इन बूथों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले BLA-2 कार्यकर्ताओं का उल्लेख इस प्रकार है —
🔹 बूथ क्रमांक 221 कुचीवाड़ा – ललित राय
🔹 बूथ क्रमांक 212 साठई – शुभम तिवारी
🔹 बूथ क्रमांक 218 ग्वारी – अफरोज खान
🔹 बूथ क्रमांक 227 पोगार – सतीश ठाकुर
इन सभी बीएलए-2 कार्यकर्ताओं के समर्पित प्रयासों के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन एवं आईटी सैल जिला संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी ने प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल SIR प्रभारी प्रदीप राय ने कहा — “SIR अभियान केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि संगठन की बूथ स्तरीय शक्ति का सशक्त प्रमाण है। यह कार्यकर्ताओं की सजगता, अनुशासन और समर्पण का जीवंत उदाहरण है।”
इस उपलब्धि ने मंडल-पलारी को जिले में शीर्ष स्थान पर पहुंचा दिया है, साथ ही अन्य मंडलों के लिए प्रेरणादायक मॉडल के रूप में स्थापित कर दिया है।
क्या है SIR अभियान?
मतदाताओं से सीधे संपर्क कर जानकारी अद्यतन करना, सामाजिक समन्वय बढ़ाना और संगठन की जमीनी पकड़ मजबूत करना — यही इस अभियान का मूल उद्देश्य है।
संगठन की ताकत बूथ से, और बूथ की पहचान कार्यकर्ता से — यही सफलता की कुंजी है।





