सिवनी

बसों में नहीं लिया जाता अधिक किराया: विधानसभा में परिवहन मंत्री ने दिया स्पष्ट जवाब

विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ के प्रश्न पर परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह का जवाब

Seoni, 04 December 2025

भोपाल/ सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सिवनी विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ द्वारा बसों में अधिक किराया वसूले जाने से जुड़े प्रश्न उठाए गए। इस पर परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सिवनी जिले के किसी भी रूट पर परमीटधारी बसों द्वारा निर्धारित किराये से अधिक राशि नहीं ली जा रही है।

मंत्री ने बताया कि सिवनी-नागपुर, सिवनी-जबलपुर, सिवनी-बालाघाट और सिवनी-छिंदवाड़ा मार्गों पर बसें शासन की अधिसूचना दिनांक 20 अप्रैल 2021 के अनुसार ही किराया ले रही हैं और चेकिंग में कहीं भी अवैध वसूली की पुष्टि नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा नियमित अभियान चलाया जा रहा है और सभी बसों में किराया सूची चस्पा पाई गई है। अवैध वसूली मिलने पर संबंधित वाहन पर चालानी कार्रवाई व परमिट निलंबन किया जाएगा।

मंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि यात्रियों के हितों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी रूटों पर परिवहन सेवाएँ नियमों के अनुरूप संचालित कराई जा रही हैं।

https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/amroha/roadways-did-not-do-any-publicity-buses-are-waiting-for-wedding-bookings-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-152301-2025-11-28

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button