मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

एसआईआर में फर्जी मतदाताओं के नाम हटने से बढ़ी घबराहट: प्रदेश मंत्री

एसआईआर समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Seoni, 04 December 2025
सिवनी यशो:- देश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के माध्यम से मतदाता सूचियों का व्यापक शुद्धिकरण हो रहा है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह अभियान उन राजनीतिक प्रवृत्तियों को भी असफल कर रहा है, जो वर्षों से फर्जी मतदाताओं की बैसाखियों पर अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करती रही हैं।

यही कारण है कि एसआईआर का विरोध वे ही लोग कर रहे हैं जिनकी सत्ता की राह ऐसे अनियमित तरीकों पर आधारित रही है। एसआईआर के चलते उनमें भारी घबराहट और बेचैनी देखी जा रही है।

यह बात भाजपा के प्रदेश मंत्री लोकेंद्र सिंह पाराशर ने सिवनी में आयोजित एसआईआर समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कही।

सिवनी एसआईआर समीक्षा बैठक में फर्जी मतदाता सूची पर कार्रवाई
सिवनी एसआईआर समीक्षा: फर्जी मतदाताओं के नाम हटने से बढ़ी घबराहट

जिले में एसआईआर का 95% कार्य पूर्ण — पाराशर

जिले में एसआईआर अभियान के 95 प्रतिशत कार्य की सफलता की प्रशंसा करते हुए श्री पाराशर ने कहा कि बढ़ी हुई समय-सीमा का पूर्ण और व्यापक सदुपयोग करना है। इस अवधि में प्रत्येक घर तक पहुंचकर- 

  • नए मतदाताओं को जोड़ना,

  • गलत जुड़े मतदाताओं की पहचान कर आपत्ति दर्ज कराना,

  • स्थान परिवर्तन कराने वाले मतदाताओं का सुधार करना

—इन कार्यों पर पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं को युद्धस्तर पर सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।

सिवनी एसआईआर समीक्षा बैठक में फर्जी मतदाता सूची पर कार्रवाई
सिवनी SIR समीक्षा बैठक  : फर्जी मतदाताओं के नाम हटने से बढ़ी घबराहट

तीन विधानसभाओं की समीक्षा सिवनी में, लखनादौन की बैठक लखनादौन में

प्रदेश मंत्री जिले में एसआईआर प्रगति की समीक्षा के लिए सिवनी पहुंचे।
सिवनी, केवलारी और बरघाट विधानसभाओं की बैठकें जिला मुख्यालय में आयोजित की गईं, जबकि लखनादौन विधानसभा की बैठक लखनादौन नगर में संपन्न हुई।

उन्होंने कहा कि जिले में एसआईआर का अब तक का कार्य व्यवस्थित और प्रशंसनीय है,

परंतु अब आगे और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ शेष हैं—

नव मतदाताओं को जोड़ना, स्थान परिवर्तन सुनिश्चित करना तथा गलत तरीके से जुड़े मतदाताओं के नाम हटाना।

सिवनी एसआईआर समीक्षा बैठक में फर्जी मतदाता सूची पर कार्रवाई
सिवनी SIR समीक्षा बैठक  : फर्जी मतदाताओं के नाम हटने से बढ़ी घबराहट

अब सभी चुनाव एक ही मतदाता सूची से

श्री पाराशर ने बताया कि अब विधानसभा, लोकसभा, नगरीय निकाय और पंचायत—
सभी चुनाव एक ही संयुक्त मतदाता सूची से संपन्न होंगे।
पूर्व में अलग-अलग चुनावों के लिए अलग सूचियाँ बनाई जाती थीं, जिससे विसंगतियाँ उत्पन्न होती थीं। नया प्रावधान इन त्रुटियों को दूर करेगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने की कार्यकर्ताओं की सराहना

समीक्षा बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि-

जिले की सभी विधानसभाओं में कार्यकर्ता पूरी गंभीरता और तत्परता से एसआईआर कार्य में जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि—

  • पात्र युवाओं को सूची में जोड़ना,

  • आवश्यकतानुसार स्थान परिवर्तन कराना,

  • गलत तरीके से जुड़े नामों को हटाना

—ये जिम्मेदारियाँ समय पर पूरी की जा रही हैं और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

एसआईआर टीम ने दी प्रगति रिपोर्ट

एसआईआर के जिला संयोजक गजनंद पंचेश्वर ने जिले में पूर्ण किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर शेष कार्य भी पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा कर दिया जाएगा।

वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति

SIR समीक्षा बैठक में मंचासीन रहे—

  • पूर्व जिला अध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर

  • पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक दुबे

  • सिवनी विधानसभा के बीएलए-1 श्याम मिलन पांडे

  • केवलारी विधानसभा के बीएलए श्रीराम ठाकुर

  • लखनादौन के देवेन्द्र जैन

  • बरघाट विधानसभा के बीएलए तोमेश बोपचे

इसके अलावा जिला पदाधिकारी,

मंडल अध्यक्ष,

विभिन्न मंडलों के एसआईआर प्रभारी और

कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में आगामी दिनों में मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का आह्वान किया गया।

https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/ghazipur/sir-process-to-remove-fake-voters-from-the-list-ravindra-jaiswal-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-142953-2025-11-29

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!