मध्यप्रदेशसिवनी

अब मिड-डे मील बनेगा और भी स्वादिष्ट!

लखनादौन में आयोजित प्रतियोगिता में 42 कुक कम हेल्परों ने बनाया पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन, विजेताओं को नकद पुरस्कार

कुक कम हेल्पर कुकिंग प्रतियोगिता लखनादौन, 42 प्रतिभागियों ने बनाए पौष्टिक व्यंजन

Seoni 26 June 2026
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत लखनादौन विकासखंड मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट विद्यालय में कुक कम हेल्परों की कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालयों में परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन को अधिक स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं स्वच्छ बनाने के साथ-साथ कुक कम हेल्परों की रचनात्मकता और पाक-कौशल को प्रोत्साहित करना रहा।

जिला पंचायत सिवनी के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता में लखनादौन जनपद क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत 42 कुक कम हेल्परों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतिभागियों ने स्थानीय अनाज, दालों, हरी सब्जियों, मिलेट्स तथा पारंपरिक व्यंजनों पर आधारित आकर्षक एवं पौष्टिक व्यंजन तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का प्रमुख उद्देश्य ऐसे पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजनों का चयन करना था, जिन्हें विद्यार्थियों की पसंद और पोषण आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भविष्य में मध्याह्न भोजन के मेन्यू में शामिल किया जा सके।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया गया।

समिति में शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रतिनिधियों तथा जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़े :–आपातकाल के काले अध्याय से युवाओं को कराया जाएगा अवगत

निर्णायक मंडल में जनपद पंचायत लखनादौन के सीईओ निलेश वर्मन, नगर परिषद अध्यक्ष दीपक निगम, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास राजश्री मेश्राम, प्राचार्य सीमा मिश्रा, प्रभारी प्राचार्य मोनिका रावत, जिला पंचायत की टास्क मैनेजर अमृता चौधरी, क्वालिटी मॉनीटर नीलम विश्वकर्मा, शिक्षिका आकांक्षा तिवारी तथा विकासखंड स्रोत समन्वयक श्रीराम पटले शामिल रहे।

प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुक कम हेल्परों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े :–हनुमान चौक जल निकासी कार्य युद्धस्तर पर जारी, ₹2.50 करोड़ की परियोजना से मिलेगा स्थायी समाधान: भारती ठाकुर

अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं कुक कम हेल्परों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

https://awards.mp.gov.in/ords/cmeap/r/cm-excellance-awards-portal/cm-award?tz=5:30

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!