WhatsApp Image 2026-06-16 at 6.41.56 PM
क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

पटाखे जैसी आवाज वाले सायलेंशरो को बुलडोजरों से कुचलवाया

 

 

सिवनी 07 मई 2023  पटाखे जैसी आवाज वाले सायलेंशरो को बुलडोजरों से कुचलवाया - Seoni News

मंडला यशो: यातायात पुलिस मंडला ने रविवार को बुलट मोटर सायकल चालको पर बड़ी कार्यवाही की जिसकी आम नागरिकों द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा की जा रही है । मंडला के आम जन लंबे समय से इस बात से परेशान थे कि सड़क पर मोटर सायकल चलाने वाले खासकर बुलट मोटर सायकल में फटाके जैसी आवाज का भयभीत करने वाला सिस्टम सायलेंशर में लगाया जाता था और आम राहगीरों को तेज रफ्तार से मोटर सायकल चलाते हुये फटाके जैसे आवाज की जाती थी रविवार को यातायात पुलिस ने तेज आवाज करने वाली बाइक पर कार्रवाई की है। कार्रवाई में जप्त 14 साइलेंसरों को चौराहे पर बुलडोजर से नष्ट कराया गया। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर यातायात पुलिस ने तेज आवाज करने वाले साइलेंसर को जप्त कर यह कार्रवाई की।
यातायात पुलिस ने बताया कि कुछ दिन से शहर की सड़कों पर फर्राटे से दौड़ लगाती व तेज आवाज बाइक से राहगीर परेशान थे। जिसकी लगातार शिकायत को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर ऐसे बाइक चालकों को पकड़ा और उनके साइलेंसर को जप्त किया।
उन्होंने बताया कि बुलेट में लगे अमानक और अवैध साइलेंसर आमजन को परेशान करते हैं जिससे ध्वनि प्रदूषण और राहगीरों को परेशानी होती है। ऐसे वाहन चालकों को चिन्हित कर यातायात पुलिस लगातार कार्रवाई करती रहेगी। साइलेंसर को जप्त कर चालान भी बनाया जाएगा। इसके साथ ही आगामी समय में यातायात पुलिस वाहनों में करकस हार्न बजाने वालों पर भी कार्यवाही सुनिश्चित करने की मंशा जतायी है वहीं तेज रफ्तार से वाहन चलाकर राहगीरों को भयभीत करने वाले मनचलों पर भी कार्यवाही की अपेक्षा आमजन व्यक्त कर रहे है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button