WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिव्यापारसिवनी

हिंदू सेवा परिषद ने किया विरोध प्रदर्शन

द केरला के प्रदर्शन नहीं होने पर

सिवनी 8 मई 2023
सिवनी यशो:- 8 मई 2023 दिन सोमवार को हिंदू सेवा परिषद द्वारा छिंदवाड़ा रोड स्थित योगीराज टॉकीज में जमकर विरोध किया गया गौरतलब है विगत 5 मई को पूरे देश में लव जिहाद एवं हिंदू बहन बेटियों पर हो रहे अत्याचार पर आधारित फिल्म द केरला स्टोरी का रिलीज किया गया परंतु सिवनी जैसे हिंदू बहुमूल्य क्षेत्र में टॉकीज प्रबंधक द्वारा इस मूवी को अभी तक प्रदर्शन नहीं किया गया इसी के चलते हिंदू सेवा परिषद के 30-40 पदाधिकारियों ने जमकर टॉकीज परिसर में नारेबाजी करते हुए विरोध किया।
हिंदू सेवा परिषद के धनराज माना ठाकुर ने बताया की हाल ही में पूरे देश में 5 मई को द केरला स्टोरी मूवी का रिलीज किया गया परंतु सिवनी में टॉकीज प्रबंधक द्वारा इस मूवी को रिलीज नहीं किया गया इसी के चलते हिंदू सेवा परिषद द्वारा आज योगीराज टॉकीज में विरोध प्रदर्शन करते हुए साथ ही चेतावनी दी गई है यदि जल्द से जल्द इस फिल्म का प्रदर्शन चालू नहीं किया गया तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन एवं टॉकीज प्रबंधक की होगी।
प्रदर्शन के दौरान हिंदू सेवा परिषद के प्रदेश सह सचिव द्वारा इंदिरा गांधी हॉस्पिटल में जरूरतमंद को रक्तदान भी किया संगठन के धनराज मानाठाकुर ,नितेश भूरा साहू,संजय वर्मा,अतुल वरमैया , कोकेश ढोले ,मनीष वर्मा ,सोनू भाई ,राजा रजक, अनुज सिल्लोर से लवकुश खताविया, मन्नू उईके, संतोष जंघेला, और भी अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!