खेलछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनलाइफस्टाइलसिवनीहेल्थ

शूटिंग एवं तीरंदाजी का प्रतिभा चयन में प्रतिभागी हुये शामिल

शूटिंग एवं तीरंदाजी का प्रतिभा चयन में प्रतिभागी हुये शामिल - Seoni News
शूटिंग एवं तीरंदाजी का प्रतिभा चयन में प्रतिभागी हुये शामिल

सिवनी 10 मई 2023

सिवनी यशो:- संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा 09 मई को जिले में शूटिंग एवं तीरंदाजी अकादमी में प्रवेश हेतु प्रतिभा चयन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बालक मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बड़ा मिशन) सिवनी में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में चयन हेतु राईफल, पिस्टल एवं शॉटगन में प्रतिभा चयन कार्यक्रम कुल 07 जिलों क्रमश: सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी एवं बेतूल के खिलाडिय़ों के लिये आयोजित किया गया। उक्त आयोजित प्रतिभा क्रार्यक्रम में कुल 54 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इसी प्रकार तीरंदाजी का प्रतिभा चयन कार्यक्रम फुटबाल स्टेडियम सिवनी में आयोजित किया गया, जिसमें सिवनी के कुल 53 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। उक्त दोनों ही प्रतिभा चयन कार्यक्रम में संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल के माध्यम से भेजें गये दल के द्वारा खिलाडिय़ों सेे पूर्व निर्धारित टेस्ट लिया गया। खिलाडिय़ों का चयन टेस्ट के दौरान उनके द्वारा किये गये प्रदर्शन के आधार पर किया गया। इस प्रतिभा चयन कार्यक्रम में सफल/चयनित खिलाडिय़ों अगले/उच्च स्तर के प्रतिभा चयन कार्यक्रम में शामिल होने हेतु खिलाडिय़ों को पृथक से सूचना संचालनालय के माध्यम से प्रेषित की जावेगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!