Sun, 22 Nov 2026 | 09:18:04 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा! भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा!

‘मेरे सपनों का भारत’ में गूंजी विकसित भारत की गूंज, विद्यार्थियों ने चित्रों और विचारों में सजाया भारत का भविष्य

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 26, 2026 10:37 pm / Post views : 183

‘मेरे सपनों का भारत’ में गूंजी विकसित भारत की गूंज, विद्यार्थियों ने चित्रों और विचारों में सजाया भारत का भविष्य
शेयर करें:

सिवनी में ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाया विकसित भारत का सपना

Seoni, 26 September 2026 सिवनी यशो:- भारत के भविष्य की कल्पना जब विद्यार्थियों की आंखों से सामने आई तो मंच पर युवा शक्ति, आत्मनिर्भरता, संस्कार और विकसित भारत के विचार प्रमुखता से उभरे। शनिवार को आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचारों और रंगों के माध्यम से उस भारत की तस्वीर प्रस्तुत की, जिसे वे वर्ष 2047 तक देखना चाहते हैं। [caption id="attachment_52493" align="aligncenter" width="300"]सिवनी में मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता में सांसद भारती पारधी, विधायक दिनेश राय और मीना बिसेन ‘मेरे सपनों का भारत’ जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए विकसित भारत के विचार।[/caption] मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती भारती पारधी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा वैभव पवार सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे। [caption id="attachment_52486" align="aligncenter" width="300"]सिवनी में मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता में सांसद भारती पारधी, विधायक दिनेश राय और मीना बिसेन ‘मेरे सपनों का भारत’ जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए विकसित भारत के विचार।[/caption]

2047 का भारत विश्व का नेतृत्व करने वाला भारत होगा : सांसद भारती पारधी

सांसद श्रीमती भारती पारधी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के सपनों और उनकी कल्पनाशक्ति को विकसित भारत की नींव से जोड़ते हुए कहा कि 2047 का भारत केवल विकसित राष्ट्र नहीं, बल्कि ज्ञान, विज्ञान, संस्कार और आत्मनिर्भरता के बल पर विश्व का नेतृत्व करने वाला भारत होगा। उन्होंने कहा कि भारत की विकास यात्रा में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। आज के विद्यार्थी ही आने वाले समय में देश के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व करेंगे। इसलिए उनके भीतर ज्ञान के साथ राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, संस्कार और नवाचार की भावना विकसित होना आवश्यक है। [caption id="attachment_52485" align="aligncenter" width="300"]सिवनी में मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता में सांसद भारती पारधी, विधायक दिनेश राय और मीना बिसेन ‘मेरे सपनों का भारत’ जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए विकसित भारत के विचार।[/caption]

छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति है : मीना बिसेन

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति है और यही भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी अपनी प्रतिभा, विचार और परिश्रम के माध्यम से देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की क्षमता रखती है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभाव को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत युवा शक्ति ही भारत को पुनः विश्वगुरु के स्थान की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। [caption id="attachment_52488" align="aligncenter" width="300"]सिवनी में मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता में सांसद भारती पारधी, विधायक दिनेश राय और मीना बिसेन ‘मेरे सपनों का भारत’ जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए विकसित भारत के विचार।[/caption]

युवा शक्ति, आत्मनिर्भरता और संस्कारों से विश्व का मार्गदर्शन करे भारत : विधायक

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने ‘मेरे सपनों का भारत’ की परिकल्पना को युवा शक्ति से जोड़ते हुए कहा कि “मेरे सपनों का भारत ऐसा हो, जहां युवा शक्ति, आत्मनिर्भरता और संस्कारों के साथ भारत विश्व का मार्गदर्शन करे।” उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है। यदि युवा ज्ञान, कौशल, संस्कार और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें तो देश की विकास यात्रा और मजबूत होगी। विद्यार्थियों को केवल अपने भविष्य के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य को ध्यान में रखकर अपने लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए। [caption id="attachment_52484" align="aligncenter" width="300"]सिवनी में मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता में सांसद भारती पारधी, विधायक दिनेश राय और मीना बिसेन ‘मेरे सपनों का भारत’ जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए विकसित भारत के विचार।[/caption]

भाषण में पूर्वी सूर्यवंशी, चित्रकला में शाकिब खान प्रथम

जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में पूर्वी सूर्यवंशी ने प्रथम, आंचल मिश्रा ने द्वितीय तथा प्रियंका मरकाम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों और कल्पनाशक्ति के माध्यम से अपने सपनों के भारत की तस्वीर उकेरी। इसमें शाकिब खान ने प्रथम, रंजीत ठाकरे ने द्वितीय तथा शिवानी मिश्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया। दोनों विधाओं के विजेता अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे।

वंदेमातरम् के साथ राष्ट्रभाव से ओतप्रोत हुआ कार्यक्रम

मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के दौरान सेवा चित्र के जिला सह संयोजक अंकित सिंह ठाकुर ने राष्ट्रगीत वंदेमातरम् का गायन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन ओपी शर्मा ने किया। [caption id="attachment_52487" align="aligncenter" width="300"]सिवनी में मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता में सांसद भारती पारधी, विधायक दिनेश राय और मीना बिसेन ‘मेरे सपनों का भारत’ जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए विकसित भारत के विचार।[/caption]

जिला संयोजक नरेश राजपूत ने रखा कार्यक्रम का प्रतिवेदन

कार्यक्रम में जिला संयोजक नरेश सिंह राजपूत ने आयोजन का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए प्रतियोगिता के उद्देश्य, आयोजन की रूपरेखा और गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशक्ति, विचारों और राष्ट्र के भविष्य को लेकर अपनी दृष्टि व्यक्त करने के लिए मंच प्रदान करना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे जिले में अभियान के जिला प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर के मार्गदर्शन में समस्त कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हो रहे है । कार्यक्रम के जिला सह संयोजक अंकित ठाकुर, शुभम सोनी एवं विकास जैन सहित आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं में सहभागिता की।

जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और शिक्षा विभाग की रही सहभागिता

कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा वैभव पवार, जनपद अध्यक्ष सिवनी किरण भलावी, जनपद अध्यक्ष कुरई लोचन मर्सकोले, श्रीमती नीतू दुबे, सुश्री रानी बघेल, नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू, नगर परिषद अध्यक्ष छपारा श्रीमती निशा सुरेश पटेल, नगर परिषद उपाध्यक्ष छपारा शिवकांत सिंह सहित जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही। ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रविशंकर पाल, एससी मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र डेहरिया, जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, नवनीत ठाकुर एवं संतोष नागपुर, दक्षिण मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे, उत्तर मंडल अध्यक्ष युवराज रहांगडाले, जिला मंत्री मुनिया टांक, मनोज नामदेव, अनिल बघेल, बिंदु बघेल, खुसेंद्र पवार, ऋषभ चौरसिया, मयूर सोनी एवं मयंक सोनी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी अविनाश दीक्षित, जिला परियोजना अधिकारी कृष्ण कुमार डहेरिया, सहायक परियोजना समन्वयक चुनेंद्र बिसेन एवं सहायक जिला शिक्षा अधिकारी संयुक्ता उइके सहित विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड अधिकारी, विकासखंड शोध समन्वयक, प्राचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिलेभर से आए प्रतिभागियों ने भाषण और चित्रकला के माध्यम से अपने सपनों के भारत की कल्पना प्रस्तुत की। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में राष्ट्रभाव, रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत की सोच प्रमुखता से दिखाई दी।
यह भी पढ़े :-
कान्हीवाड़ा में ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस के दौरान शॉर्ट सर्किट, 35 घरों के टीवी-पंखे-कूलर जले फसल नुकसान का जायजा लेने खेतों में पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन, बोले- संकट की घड़ी में किसानों के साथ सरकार और प्रशासन मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन 30 सितंबर को नम्रता इवनाती (अहके) का सहायक प्राध्यापक पद पर चयन https://www.facebook.com/share/p/19cTB6GXcy/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष