देश विदेशमध्यप्रदेशसिवनी

बिहार सरकार के यशस्वी मंत्री नितिन नबीन बने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

पूर्व सांसद नीता पटेरिया ने दिल्ली पहुंचकर दी शुभकामनाएं, सिवनी भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई संदेश

सिवनी यशो :- पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक श्रीमती नीता पटेरिया ने दिल्ली पहुंचकर बिहार सरकार के यशस्वी मंत्री एवं छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी नितिन नबीन जी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में उन्हें सिवनी जिले के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया ने कहा कि नितिन नबीन जी का संगठनात्मक अनुभव, सुदृढ़ नेतृत्व क्षमता और पार्टी के प्रति समर्पण भाजपा को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी के विचारों को देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सफलता मिलेगी।

इस अवसर पर नितिन नबीन जी ने भी सिवनी जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!