मध्यप्रदेशसिवनी

लखनादौन के पास रायल ट्रेवल्स की बस पलटी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

जबलपुर से नागपुर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर घायलों को एंबुलेंस से सिवनी रेफर

लखनादौन/सिवनी यशो:- जबलपुर से नागपुर जा रही रायल ट्रेवल्स की यात्री बस मंगलवार को लखनादौन के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, 108 एंबुलेंस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कुछ यात्रियों को गंभीर हालत में एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल सिवनी रेफर किया गया है, जबकि अन्य को लखनादौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया जा रहा है

तेज रफ्तार या सड़क की स्थिति की जांच

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के पलटने का कारण तेज रफ्तार या सड़क की स्थिति बताया जा रहा है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

प्रशासन और पुलिस मौके पर

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। राहत और बचाव कार्य तत्परता से किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!