छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

आध्यात्मिक प्रज्ञा से स्वर्णिम भारत. 14 मई को एक दिवसीय विशाल आयोजन

सिवनी 11 मई 2023
सिवनी यशो:- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सिवनी के नवनिर्मित भवन शांति शिखर के सद्भावना हाल मे एक विशाल आध्यात्मिक समागम का एक दिवसीय आयोजन 14 मई 2023 दोपहर 3 : 30 बजे से किया गया है संस्कारधानी महाकौशल प्रांत के संत सानिध्य लाभ हेतु भव्य आयोजन हमारी आदरणीय ज्योति दीदी की प्रेरणा से संपन्न होने जा रहा है. इस कार्यक्रम मे हमारे बीच होंगे, मध्य प्रदेश के गौ पालन और पशुधन संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि जी, स्वामी बलवंतानंद जी मझगवा मौनी दादा आश्रम सिवनी, .इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रहित सर्वोपरि वसुधैव कुटुंबकम की भावना में प्रगतिशील सनातन सभ्यता की आध्यात्मिक चेतना जागृति के साथ हमारे पूर्वज देवी देवताओं की जीवन शैली के आदर्शों को श्रेष्ठ संस्कारों को पुन:धारण की वर्तमान आवश्यकता से परिचय कराना। रामराज्य के ईश्वरीय प्रयोजनों हेतु भारत माता के लाल अपनी सहभागिता प्रदान करें , आध्यात्मिक प्रज्ञा से स्वर्णिम भारत विषयक आयोजित कार्यक्रम में ब्रम्हाकुमारी सिवनी के तत्वाधान में आर एस एस, बजरंग दल, गायत्री शक्तिपीठ, महाकाल समिति, , रामदल, वैश्य समाज संगठन,पंजाबी गुरुद्वारा, जैन ट्रस्ट, सिंधी गुरुद्वारा, ग्राम सहकारिता और मातृ शक्ति संगठन ,गूंज संगठन , सृजन बहुद्देशीय सामाजिक संस्थान ,जन समस्या निवारण समिति, प्राचीन श्री हनुमान घाट समिति एवं सभी व्यायामशालाओं, सभी सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया जाएगा। इस भव्य और विशाल आयोजन को सफल बनाने ,एवं ऐसी आध्यात्मिक संकल्पनाएं प्रतिष्ठित करने हेतु सभी भाई बहन उपस्थित होकर , अपनी जनकल्याणकारी और लोक धर्मी भावना का परिचय देने हेतु आप सभी आमंत्रित हैं। ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी (ब्रह्मा कुमारीज जिला प्रमुख )कि सभी सिवनी जिले वासियों से अपील है कि अपनी भारत माता के सभी सपूतों को एकजुट संगठित करने के लिए यह नया प्रयास किया गया है इसमें सभी धर्म प्रेमी जन समुदाय विभिन्न संगठनों के प्रमुख एवं कार्यकर्ता एवं अन्य सभी भाई बहने अनिवार्य रूप से उपस्थित होवे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button