Uncategorizedछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

15 को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का सिवनी आगमन संभावित

सिवनी 11 मई 2023
सिवनी यशो :- प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का आगामी 15 मई को सिवनी आगमन लगभग तय माना जा रहा है । प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री सिंह का यह आगमन आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर हो रहा है । सूत्रों की जानकारी अनुसार सिवनी जिले की चारों विधानसभाओं में कांग्रेस की बहुत मजबूत स्थिती के लगातार सर्वे प्राप्त हो रहे है और सिवनी को लेकर कांग्रेस भी पूरी तरह आशांवित है । कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि जिले की चारों विधानसभाओं में प्रत्याशी चयन महत्वपूर्ण होने के साथ साथ आपसी समन्वय कांग्रेस को सिवनी से बड़ी जीत दिलाने में सहायक सिद्ध होगा । कांग्रेस का इस प्रकार का आंकलन पिछली बार भी रहा है परंतु कुछ कमजोरियों के कारण और जल्दबाजी में लिये गये फैसलों के कारण कांग्रेस को दो सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था जबकि कांग्रेस का 2018 का सर्वे चारों सीटो ंपर जीत के सुनिश्चित आंकडे दे रहा था । जानकारी के अनुसार सिवनी विधानसभा से घनश्याम सनोडिया और केवलारी विधानसभा से रामजियन सिंह ठाकुर 2018 के जिताऊ प्रत्याशी थे जिन्हें कांग्रेस टिकिट देना चाहती थी बदलाव क्यों हुआ था इसकी विस्तृत रिपोर्ट आगामी अंक में विस्तार से पढ़े ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button