WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

1.39 लाख रुपये का महुआ लाहन एवं कच्ची मदिरा जब्त

12 मई 2023
बालाघाट यशो:- आबकारी विभाग की टीम ने रट्टा, भेंडारा एवं टेमनी में की छापामार कार्यवाही1.39 लाख रुपये का महुआ लाहन एवं कच्?ची मदिरा जब्त जिले में मदिरा के अवैध रूप से निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग की टीम द्वारा सतत छापामार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज 10 मई को मुखबीर की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा ग्राम रट्टा के जंगल में एवं ग्राम भेंडारा व टेमनी में छापामार कार्यवाही कर 01 लाख 39 हजार 350 रुपये का महुआ लाहन एवं कच्?ची मदिरा जब्?त की गई है।जिला आबकारी अधिकारी सुरेन्द्र कुमार उरांव ने बताया कि आज दिनांक 10 मई 2023 को आबकारी वृत बालाघाट की टीम द्वारा ग्राम रट्टा के जँगल कार्यवाही की गई है। जिसमें मे नाला किनारे अलग अलग स्थानो से बोरियों में भरा हुआ लगभग 270 किलोग्राम महुआ लाहन जब्?त कर 02 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गये हैं । इसी प्रकार वृत वारासिवनी की टीम द्वारा ग्राम भेंडरा एवम टेमनी में अलग अलग स्थानों से प्लास्टिक की बोरियों में भरा हुआ कुल 1560 किलोग्राम महुआ लहान और 70 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर 02 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए । जब्त महुआ लाहन का सेम्पल लेकर शेष लाहन मौके पर नष्ट किया गया है । जब्?त सामग्री का कुल बाजार मूल्य 01 लाख 39 हजार 350 रुपये है।आज की कार्यवाही मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस डी सूर्यवँशी, अखिलेश्वर ठाकुर, वृत प्रभारी उपनिरीक्षक रमाकांत बघेल, संदीप श्रीवास, मुख्य आरक्षक द्वारसिंह उइके, आरक्षक सुरेंद्र गजभिए, लखन चौधरी, रमेश मुरकुटे, नरसिंह टेकाम, सुरजीत पन्द्रे, आरिफ खान उपस्थित रहे। इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!