WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनीक्राइम

डुण्डासिवनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक जब्त

सिवनी  यशो:-  पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन में जिले में वाहन चोरी एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डुण्डासिवनी थाना पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है।

 वाहन चेकिंग में पकड़ा गया बाइक चोर

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिवनी
श्रीमती श्रद्धा सोनकर के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 19 जनवरी 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल चलाते हुए पाया गया।
पुलिस द्वारा रोके जाने पर वह वाहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

आरोपी ने चोरी करना किया स्वीकार

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वंशज पिता अनिल कुमार ठाकुर, उम्र 23 वर्ष,
निवासी कटंगी नाका, थाना कोतवाली बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने मोटरसाइकिल चोरी की होना स्वीकार किया।

 दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं,
जिन्हें विधिवत जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

  • हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस
  • क्रमांक: MP-22-MA-5127
  • क्रमांक: MP-51-MV-1346
  • कुल अनुमानित कीमत: ₹50,000/-

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक चैनसिंह उइके,
उप निरीक्षक निसार खान,
प्रधान आरक्षक रणजीत पटले,
आरक्षक संजय यादव,
नितेश राजपूत,
कृष्णकुमार भालेकर,
अनुराग दुबे,
केसरीनंदन ऐडे,
रवि धुर्वे एवं
अखिलेश माहोरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम के कार्य की सराहना करते हुए जिले में वाहन चोरी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!