WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सहकार पर आधारित अर्थव्यवस्था स्थापित करने की आवश्यकता – लोकेश

सिवनी 16 मई 2023

सिवनी यशो:- ओबीसी मूवमेंट में लगे सभी संगठनों को एक जुट करने के लिए सामाजिक महापरिवर्तन गठबंधन (स्क्र्र) का गठन किया गया है इस गठबंधन का 2 दिवसीय सम्मेलन पी.एस.एम कॉलेज जबलपुर में 13 व 14 मई आयोजित किया गया। सम्मेलन को देश के योजना आयोग, उच्चन्यायालय, विश्वविद्यालय आदि विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि वक्ता के रूप में शामिल हुए साथ ही प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए।
सिवनी जिले से अपाक्स सिवनी अध्यक्ष लोकेश साहू, ब्लाक कोषध्यक्ष राजेन्द्र सनोडिया, लखनादौन तहसील अध्यक्ष राजकुमार गोल्हानी सहित ओबीसी महासभा सिवनी जिला अध्यक्ष मथन यादव, कार्यकारी अध्यक्ष शिवप्रसाद गोल्हानी, सेवानिवृत्त सैनिक मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार साहू, संभागीय अध्यक्ष एड.उमेश गोल्हानी बंधु, महासचिवद्वय एड शिव चंद्रवंशी व एड.अनिल गोल्हानी, राष्ट्रीय सलाहकार राजकुमार सनोडिया, प्रहलाद डहेरिया, झनकू कुमरे, अंकित गोल्हानी आदि कार्यकर्ता इस सम्मेलन में शामिल हुए।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिवनी अपाक्स अध्यक्ष लोकेश साहू ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने समाज व देश को सक्षम व विकसित बनाने के लिए हमें दो मोर्चों पर संघर्ष करने दिशा दिया था। पहला पूँजीवाद दूसरा जातिवाद; लेकिन हम सिर्फ जातिवाद और आरक्षण पर उलझकर रह गए। बाबा साहेब ने कहा था कि सहकार पर आधारित आर्थिक व्यवस्था स्थापित कीजिए जातिवाद स्वत: समाप्त हो जायेगा। उन्होंने कहा कि हमें इस आर्थिक मोर्चे पर भी काम करना चाहिए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!