WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

स्व. ठा. हरवंश सिह की पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य केन्द्र में किया फल वितरण

 सिवनी16 मई 2023

छपारा यशो:- सिवनी जिले के लाडले नेता प्रदेश के पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष एवं गृहमंत्री स्व. ठा. हरवंश सिंह के पुण्यतिथि पर ब्लाक काग्रेस कमेटी द्वारा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें छपारा नगर सहित आसपास के क्षेत्र से आये कांग्रेसजनो ने उपस्थित होकर अपने लाडले नेता को याद किया सर्वप्रथम उनके छायाचित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर पुष्पमाला अर्पित का समस्त कांग्रेसजनो के द्वारा श्रद्वांजलि अर्पित की गई।
उसके पश्चात ब्लाक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ट नेता सूरजलाल बंजारा ने उनके जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि प्रदेश कांग्रेस के कुशल मार्गदर्शक जन जन के लाडले नेता स्व. ठा. हरवंश सिंह के बताए पद चिन्हो पर चलकर ही हम कुशल नेतृत्व करने लायक बन सकते है। कंग्रेसजनो ने उनके द्वारा जनहित में किये गये एतेहासिक कार्यो को याद किया गया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर मरीजो को फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया इस कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयकेश सिंह, गुलाब साहू, रमेश चौहान, पवन ठाकुर, कुलदीप सिह,, राजा ठाकुर, अनिल ठाकुर, चन्दू श्रीवात्री, नितिन जैन, संजय बैस, रामकुमार कोष्टा, अम्बर पाटर, प्रकाश अवधिया, अभिषेक सिंह, सहित समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!