मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सिवनी भाजपा कार्यालय में रोजाना जनसुनवाई

दोपहर 12 से 3 बजे तक पदाधिकारी सुनेंगे आमजन और कार्यकर्ताओं की समस्याएँ

Seoni BJP Office Jansunwai

[ez-toc]

सिवनी यशो:- भाजपा जिला कार्यालय सिवनी में आमजन एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के लिए सप्ताह के सातों दिन पदाधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। यह व्यवस्था (Seoni BJP Office Jansunwai) व्यवस्था के अंतर्गत लागू की गई है, जिससे नागरिकों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

यह निर्णय भाजपा जिला संगठन के प्रभारी कैंट विधायक अशोक रोहाणी और भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के निर्देश पर लिया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक संबंधित पदाधिकारी जिला कार्यालय में उपस्थित रहेंगे और लोगों की समस्याएँ सुनकर आवेदन प्राप्त करेंगे। इस व्यवस्था को (Seoni BJP Office Jansunwai Program) के रूप में संचालित किया जाएगा।

सप्ताहवार पदाधिकारियों की ड्यूटी तय

भाजपा संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार सप्ताह के अलग-अलग दिनों में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है ताकि (Seoni BJP Office Jansunwai) के माध्यम से कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

सोमवार
गजानंद पंचेश्वर (जिला महामंत्री)
पीयूष दुबे (जिला मंत्री)
सत्यम सूर्यवंशी (सह संयोजक सोशल मीडिया)

मंगलवार
संतोष अग्रवाल (जिला महामंत्री)
आनंद शर्मा (जिला उपाध्यक्ष)
मनोज मर्दन त्रिवेदी (जिला संयोजक आईटी सेल)

बुधवार
सुरेश सनोडिया (जिला उपाध्यक्ष)
डॉ. अभिजीत चौहान (जिला उपाध्यक्ष)
गोपाल पवमें (जिला मंत्री)

गुरुवार
मुकेश बघेल (जिला महामंत्री)
मुनिया टांक (जिला मंत्री)
मनोज नामदेव (सह प्रभारी मन की बात)

शुक्रवार
संतोष नगपुरे (जिला उपाध्यक्ष)
श्रीमती उर्मिला उइके (जिला मंत्री)
नीलकंठ तिवारी (जिला मंत्री)

शनिवार
नवनीत सिंह ठाकुर (जिला उपाध्यक्ष)
दिलीप बघेल (जिला मंत्री)
अलकेश रजक (जिला सह कार्यालय मंत्री)

रविवार
श्रीमती राजेश्वरी उइके (जिला उपाध्यक्ष)
संदीप उइके (जिला मंत्री)
आशीष सोनी (जिला संयोजक सोशल मीडिया)

विधायक और सांसद भी करेंगे जनसुनवाई

भाजपा संगठन ने यह भी बताया है कि जिले के विधायक सप्ताह में एक बार तथा सांसद महीने में एक बार जिला कार्यालय में उपस्थित रहकर आमजन और कार्यकर्ताओं की समस्याएँ सुनेंगे। इस कार्यक्रम को (Seoni BJP Office Public Hearing) के रूप में भी आगे बढ़ाया जाएगा। इसकी सूचना अलग से जारी की जाएगी।

https://www.bjp.org/hi/video-gallery/pm-narendra-modi-addresses-public-meeting-seoni-madhya-pradesh-pmmodiinmp

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button