मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी टाईगर अटैक (Seoni Tiger Attack): महुआ बीनने गई महिला की मौत

Seoni Tiger Attack

[ez-toc]

Seoni March 6, 2026

सिवनी यशो:- जिले के बरघाट क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिवनी टाईगर अटैक (Seoni Tiger Attack) में वन विकास निगम बरघाट परियोजना के बहरई वन परिक्षेत्र अंतर्गत पांढरवानी गांव के पास जंगल में बाघ के हमले से एक महिला की मौत हो गई।

बताया गया कि पांढरवानी गांव निवासी अनीता चौधरी (38) अपने पति रूपकुमार के साथ जंगल में महुआ बीनने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक हमला कर दिया।

 बाघ ने किया अचानक हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के पति कुछ दूरी पर थे। जब उन्होंने पत्नी को तलाशा तो जंगल में महिला का शव पड़ा मिला। तब तक बाघ महिला के शरीर का निचला हिस्सा खा चुका था।

Seoni Tiger Attack की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की बड़ी संख्या मौके पर पहुंच गई, जिससे बाघ शव को छोड़कर घने जंगल में लौट गया।

पुलिस और वन विभाग पहुंचा मौके पर

सूचना मिलने पर अरी थाना पुलिस तथा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
बेहरई रेंजर रवि गेडाम ने बताया कि एसडीओ अनिल क्षत्रिय सहित वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी।

परिवार को दी गई तात्कालिक सहायता

वन विभाग ने मृतका के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की है। शासन के नियमानुसार मुआवजा प्रकरण तैयार किया जा रहा है और दो-तीन दिनों में परिवार को आर्थिक सहायता (मुआवजा) प्रदान की जाएगी।

Seoni Tiger Attack : गांव में दहशत का माहौल

Seoni Tiger Attack घटना के बाद क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सावधानी बरतने और जंगल में अकेले न जाने की सलाह दी है।

https://www.penchnationalpark.com/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button