राष्ट्रीय मंच पर चमके सिवनी के खिलाड़ी, कबड्डी प्रतियोगिता में चयन से बढ़ा गौरव
Seoni Kabaddi Academy Players Selection: सिवनी के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन, फेडरेशन कप टीम में चयन
उदय परते और पवन नामदेव ने मध्यप्रदेश टीम से बड़ोदरा में दिखाया दम, अब फेडरेशन कप के लिए भी चयन
सिवनी। Seoni Kabaddi Academy Players Selection जिले के लिए गर्व और हर्ष का विषय बन गया है। सिवनी कबड्डी एकेडमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी उदय परते (पिता श्याम परते) और पवन नामदेव (पिता देवेंद्र नामदेव) ने मध्यप्रदेश टीम की ओर से गुजरात के बड़ोदरा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से हुआ राष्ट्रीय स्तर तक चयन
सिवनी कबड्डी एकेडमी के कोषाध्यक्ष बादल बैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश अमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन द्वारा खंडवा जिले में मध्यप्रदेश राज्य सीनियर अंतर जोन कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रशिक्षण शिविर के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।
खंडवा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों के बेहतरीन खेल प्रदर्शन के आधार पर मध्यप्रदेश टीम का चयन किया गया, जिसने गुजरात के बड़ोदरा में आयोजित 72वीं राष्ट्रीय पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लिया।
भोपाल प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए सिवनी के खिलाड़ी
मध्यप्रदेश टीम के लिए चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर भोपाल स्थित सेज यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में सिवनी कबड्डी एकेडमी के खिलाड़ी उदय परते और पवन नामदेव ने भी भाग लिया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जिले का नाम गौरवान्वित किया।
फेडरेशन कप के लिए तीन खिलाड़ियों का चयन
Seoni Kabaddi Academy Players Selection
एकेडमी के अध्यक्ष अनिल कनोजिया और कोच संगीता सिंह (NIS) ने बताया कि सिवनी कबड्डी एकेडमी के तीन खिलाड़ी उदय परते, पवन नामदेव और तारिक खान का चयन अब मध्यप्रदेश सीनियर टीम में फेडरेशन कप के लिए किया गया है।
अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित फेडरेशन कप कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन सतना में 19 मार्च से 22 मार्च 2026 तक किया जाएगा, जिसमें सिवनी के खिलाड़ी भी भाग लेंगे।
खिलाड़ियों को मिल रहा खेल जगत का आशीर्वाद
सिवनी कबड्डी एकेडमी के संरक्षक संतोष अग्रवाल ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस उपलब्धि से जिले के खिलाड़ियों को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है। सिवनी के युवा अब बड़ी संख्या में कबड्डी खेल की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
Seoni Kabaddi Academy Players Selection पर पुलिस विभाग से आर.आई. नायडू, क्रीड़ा अधिकारी मनु धुर्वे, कोच अब्दुल हक खान, नारायण बिसेन, लक्ष्मी ठाकरे, ओम शिवे सहित खेल जगत से जुड़े अनेक लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Seoni Kabaddi Academy Players Selection पर खेल जगत से जुड़े अजय बाबा पांडे, के.सी. बापू राउर, अर्चना पाठक, कमलेश टेंभरे, डॉ. कादिर खान सहित जिले के विभिन्न खेल संघों और खिलाड़ियों ने भी सिवनी कबड्डी एकेडमी के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।




