Fri, 23 Oct 2026 | 03:16:16 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र

राष्ट्रीय मंच पर चमके सिवनी के खिलाड़ी, कबड्डी प्रतियोगिता में चयन से बढ़ा गौरव

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 11, 2026 12:27 pm / Post views : 643

राष्ट्रीय मंच पर चमके सिवनी के खिलाड़ी, कबड्डी प्रतियोगिता में चयन से बढ़ा गौरव
शेयर करें:
खेल जगत | सिवनी कबड्डी एकेडमी की उपलब्धि

Seoni Kabaddi Academy Players Selection: सिवनी के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन, फेडरेशन कप टीम में चयन

उदय परते और पवन नामदेव ने मध्यप्रदेश टीम से बड़ोदरा में दिखाया दम, अब फेडरेशन कप के लिए भी चयन

सिवनी। Seoni Kabaddi Academy Players Selection जिले के लिए गर्व और हर्ष का विषय बन गया है। सिवनी कबड्डी एकेडमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी उदय परते (पिता श्याम परते) और पवन नामदेव (पिता देवेंद्र नामदेव) ने मध्यप्रदेश टीम की ओर से गुजरात के बड़ोदरा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।
सिवनी के युवा खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन जिले के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से हुआ राष्ट्रीय स्तर तक चयन

सिवनी कबड्डी एकेडमी के कोषाध्यक्ष बादल बैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश अमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन द्वारा खंडवा जिले में मध्यप्रदेश राज्य सीनियर अंतर जोन कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रशिक्षण शिविर के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। खंडवा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों के बेहतरीन खेल प्रदर्शन के आधार पर मध्यप्रदेश टीम का चयन किया गया, जिसने गुजरात के बड़ोदरा में आयोजित 72वीं राष्ट्रीय पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लिया।

भोपाल प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए सिवनी के खिलाड़ी

मध्यप्रदेश टीम के लिए चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर भोपाल स्थित सेज यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में सिवनी कबड्डी एकेडमी के खिलाड़ी उदय परते और पवन नामदेव ने भी भाग लिया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जिले का नाम गौरवान्वित किया।

फेडरेशन कप के लिए तीन खिलाड़ियों का चयन

Seoni Kabaddi Academy Players Selection
एकेडमी के अध्यक्ष अनिल कनोजिया और कोच संगीता सिंह (NIS) ने बताया कि सिवनी कबड्डी एकेडमी के तीन खिलाड़ी उदय परते, पवन नामदेव और तारिक खान का चयन अब मध्यप्रदेश सीनियर टीम में फेडरेशन कप के लिए किया गया है। अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित फेडरेशन कप कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन सतना में 19 मार्च से 22 मार्च 2026 तक किया जाएगा, जिसमें सिवनी के खिलाड़ी भी भाग लेंगे।

खिलाड़ियों को मिल रहा खेल जगत का आशीर्वाद

सिवनी कबड्डी एकेडमी के संरक्षक संतोष अग्रवाल ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस उपलब्धि से जिले के खिलाड़ियों को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है। सिवनी के युवा अब बड़ी संख्या में कबड्डी खेल की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
Seoni Kabaddi Academy Players Selection पर पुलिस विभाग से आर.आई. नायडू, क्रीड़ा अधिकारी मनु धुर्वे, कोच अब्दुल हक खान, नारायण बिसेन, लक्ष्मी ठाकरे, ओम शिवे सहित खेल जगत से जुड़े अनेक लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Seoni Kabaddi Academy Players Selection पर खेल जगत से जुड़े अजय बाबा पांडे, के.सी. बापू राउर, अर्चना पाठक, कमलेश टेंभरे, डॉ. कादिर खान सहित जिले के विभिन्न खेल संघों और खिलाड़ियों ने भी सिवनी कबड्डी एकेडमी के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। https://www.olympics.com/en/news/72-senior-national-kabaddi-championship-2026-men-results-scores-standings

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष