मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी में गौमांस बरामद: बादलपार में पुलिस की रेड, 126 किलो मांस जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच फरार

सिवनी गौमांस बरामद

सिवनी यशो:-: सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बादलपार में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक मकान से 126 किलो संदिग्ध गौमांस बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच आरोपी मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है।

देर रात मिली सूचना पर पुलिस की दबिश

पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि ग्राम बादलपार में बशीर खान के मकान में गोवंश से संबंधित अवैध गतिविधि हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान में पॉलिथीन में भरकर रखा करीब 126 किलो गौमांस बरामद किया गया, जिसे जब्त कर लिया गया।

तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी

संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अकबर खान, यूनिस खान और शाहरुख खान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पांच अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति को देखते हुए ग्राम बादलपार में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

सिवनी गौमांस बरामद , अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई

पुलिस की मौजूदगी में राजस्व विभाग ने आरोपियों द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए एक मकान को बुलडोजर से ध्वस्त किया। प्रशासन के अनुसार लगभग 9 एकड़ शासकीय भूमि को मुक्त कराने की कार्रवाई भी की जा रही है।

हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

घटना के बाद कुछ हिंदू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button