मध्यप्रदेशसिवनी
अल्प प्रवास पर सिवनी पहुंचे मंत्री प्रहलाद पटेल, कार्यकर्ताओं से की आत्मीय मुलाकात


जनहित सर्वोपरि रखने की दी सलाह, राजनीतिक दायित्वों के शुचितापूर्ण निर्वहन पर दिया जोर
सिवनी यशो :- मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल अल्प प्रवास पर सिवनी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र कांट के निवास पहुंचकर चैत्र नवरात्रि एवं हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
मंत्री श्री पटेल ने अपने स्नेही साथियों एवं कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट करते हुए जिले की विकासात्मक स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने पदाधिकारियों को राजनीतिक दायित्वों का शुचितापूर्वक निर्वहन करने तथा जनता के हितों को सर्वोपरि रखने की सलाह दी तथा राजनैतिक विषयों पर चर्चा की
इस अवसर पर मंत्री श्री पटेल ने सहज और आत्मीय वातावरण में कार्यकर्ताओं से संवाद किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, वरिष्ठ नेता नरेंद्र टांक, जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, वरिष्ठ नेता सुदामा गुप्ता, प्रकाश शर्मा, सुरेश भांगरे, मनोज मर्दन त्रिवेदी, पार्षद राजू यादव, अटल सिंह बघेल, मुनिया तरुण टांक, हरिओम सोनी अन्य उपस्थित रहे।
मंत्री श्री पटेल ने टांक परिवार से मुलाकात कर पारिवारिक कुशलक्षेम पूछी और प्रसन्नता पूर्वक पारिवारिक चर्चा की।

