मध्यप्रदेशसिवनी

सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन: 8वीं-5वीं में टॉपर्स ने बढ़ाया मान

भक्ति डेकाटे 91% के साथ अव्वल, अनुज्ञा जैन ने 93% अंक लाकर किया कमाल विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं, सफलता पर खुशी का माहौल

सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी रिजल्ट

Seoni 26 March 2026

सिवनी यशो:- विगत दिवस राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा कक्षा 5वीं एवं 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी रिजल्ट  – कक्षा 8वीं में उत्कृष्ट परिणाम

बहिन भक्ति डेकाटे ने 91% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
भैया विधान दुबे ने 85% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
भैया यजनेश चौरसिया ने 84% अंकों के साथ तृतीय स्थान अर्जित किया।

सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी 5वीं 8वीं रिजल्ट टॉपर्स छात्र सफलता
सिवनी के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने 5वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया

 कक्षा 5वीं में शानदार सफलता

बहिन अनुज्ञा जैन ने 93% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
भैया रचित सिंह परिहार ने 86% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
भैया मोहित सेन ने 83% अंकों के साथ तृतीय स्थान अर्जित किया।

विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल

विद्यालय व्यवस्थापक नितिन चौधरी, अध्यक्ष दीपक साहू एवं प्राचार्य ओमप्रकाश यादव सहित समस्त समिति परिवार ने सभी सफल भैया-बहिनों एवं आचार्य परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

इस उत्कृष्ट परिणाम से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है और छात्रों की सफलता ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

🎉 हार्दिक शुभकामनाएं 🎉

https://vskbharat.com/madhya-pradesh-board-exam-result-excellent-performance-of-students-of-saraswati-shishu-mandir-35-students-secured-place-in-merit-list/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!