WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममंडलामध्यप्रदेश

गांजा तस्करी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, 10 लाख की कार जप्त

बिछिया/अनूपपुर, 31 मार्च 2026

मंडला यशो: – जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत बिछिया पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांजा तस्करी गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार करते हुए तस्करी में प्रयुक्त लगभग 10 लाख रुपये मूल्य की कार जप्त की है।

पहले 4 तस्करों की गिरफ्तारी, फिर खुला सप्लायर का राज

25 मार्च 2026 को बिछिया पुलिस ने 4 गांजा तस्करों को 7 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी देवेन्द्र नायक ने सप्लायर लखन राठौर का नाम बताया।

अनूपपुर से दबोचा गया सप्लायर

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला अनूपपुर से आरोपी लखन राठौर को गिरफ्तार किया।

जप्त मशरूका

  • मारूति सुजुकी ब्रेजा कार (MP 65 ZC 5964) – कीमत लगभग ₹10 लाख
  • 02 मोबाइल फोन

आरोपी का विवरण

नाम: लखन राठौर
पिता: रामप्रसाद राठौर
पता: वार्ड नं. 1, पटौराटोला, अनूपपुर

 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

निरीक्षक रंजीत सिंह सैयाम, उप निरीक्षक प्रवीण मालवीय, सहायक उप निरीक्षक सुरेश विजयवार,
प्रधान आरक्षक अजीत परते, आरक्षक अजय झारिया, अमृत, तेवेन्द्र एवं सूर्यचंद्र बघेल

अभियान रहेगा जारी

बिछिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेग कठोर कार्रवाई की जाएगी

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!