WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

कलचुरी महासभा में प्रदीप राय संभागीय अध्यक्ष मनोनीत

जबलपुर संभाग की जिम्मेदारी सौंपी, समाज में हर्ष का माहौल

प्रदीप राय संभागीय अध्यक्ष – हैहय कलचुरि महासभा द्वारा जबलपुर संभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया गया

Seoni 01 April 2026
सिवनी यशो:- अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरि महासभा, भोपाल द्वारा समाज की उन्नति, प्रगति, एकीकरण एवं सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत प्रदीप कुमार राय को मध्यप्रदेश के जबलपुर संभाग का संभागीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

समाज में खुशी की लहर

इस नियुक्ति के बाद सिवनी सहित पूरे क्षेत्र में हैहय कलचुरि समाज के बीच हर्ष का वातावरण है। समाज के विभिन्न सामाजिक बंधुओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 संगठन को मिलेगी नई दिशा

समाज के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और समाज के विकास एवं एकीकरण को नई दिशा प्राप्त होगी।

महासभा के प्रति आभार

इस अवसर पर सिवनी जिले के कलचुरि समाज ने अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरि महासभा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय का स्वागत किया है।

https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/khargone-khargoan-news-1300773


नोट: यह समाचार सामाजिक जानकारी एवं प्राप्त प्रेस विवरण के आधार पर तैयार किया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!