छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

वंदे मातरम् विवाद पर BJP का तीखा हमला: कांग्रेस ने किया देश का अपमान – हेमंत खंडेलवाल

इंदौर की घटना पर भिंड में भड़के प्रदेश अध्यक्ष, बोले—75 साल बाद भी कांग्रेस नहीं जुड़ी राष्ट्र भावना से

वंदे मातरम् विवाद मध्यप्रदेश: BJP का बड़ा हमला, कांग्रेस पर गंभीर आरोप

भिंड यशो:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने वंदे मातरम् विवाद को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी देश के सम्मान में खड़ी नहीं हो सकती और वंदे मातरम् का विरोध देश और शहीदों का अपमान है।

प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल भिंड प्रवास के दौरान संस्कृति मैरिज गार्डन में भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने इंदौर में एक कांग्रेस पार्षद द्वारा वंदे मातरम् का विरोध किए जाने को गंभीर बताते हुए कहा कि यह केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि राष्ट्र की भावना का अपमान है।

वंदे मातरम् विवाद मध्यप्रदेश पर बयान देते BJP नेता
भिंड में कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् विवाद मध्यप्रदेश पर  कांग्रेस पर निशाना साधते BJP प्रदेश अध्यक्ष

 “देश और शहीदों का अपमान” – खंडेलवाल

खंडेलवाल ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि देशभक्ति और शहीदों के सम्मान का प्रतीक है। ऐसे में इसका विरोध करना उन वीर सपूतों का अपमान है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

यह भी पढ़ें- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 26 IAS के तबादले

 “75 साल बाद भी कांग्रेस नहीं बदली”

वंदे मातरम् विवाद मध्यप्रदेश पर उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी कांग्रेस की सोच नहीं बदली है और वह राष्ट्र भावना से खुद को जोड़ नहीं पाई है। कांग्रेस के नेताओं को अपने पार्षद पर कार्रवाई करनी चाहिए।

भिंड में वंदे मातरम् विवाद पर बोलते BJP प्रदेश अध्यक्ष
भिंड में कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् विवाद मध्यप्रदेश पर मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते BJP प्रदेश अध्यक्ष

धर्म से ऊपर है राष्ट्र

वंदे मातरम् विवाद मध्यप्रदेश पर प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि देश सभी धर्मों और संप्रदायों से ऊपर है। वंदे मातरम् देश की पहचान है और इसे गाना हर नागरिक के लिए गर्व का विषय होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- सिवनी में गहराता जल संकट, जलाशयों में सिल्ट का खतरा

कार्यक्रम में रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, सह मीडिया प्रभारी राज लखन सिंह, मीडिया सदस्य नवीन चौधरी, अभिषेक शर्मा, डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव, हमीर सिंह पटेल, देवेंद्र सिंह नरवरिया, विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

https://www.amarujala.com/india-news/bjp-and-cong-face-off-over-incident-political-debate-intensifies-over-religious-freedom-vs-national-anthem-2026-04-10

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button