नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी का लाइव प्रसारण, मातृशक्ति ने किया स्वागत
नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण में होगा क्रांतिकारी कदम
नारी शक्ति वंदन अधिनियम सिवनी- महिलाओं को लोकसभा, राज्यसभा में देगा विशिष्ट प्रतिनिधित्व
Seoni 13 April 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव प्रसारण भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अध्यक्षता में महिला मोर्चा की सैकड़ों बहनों के साथ देखा और सुना गया।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विषय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाइव प्रसारण उद्बोधन के पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में लाया गया यह अधिनियम महिलाओं के नेतृत्व विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है।

उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को नीति निर्माण एवं नेतृत्व में अधिक भागीदारी सुनिश्चित कर उस 50 प्रतिशत आबादी को सशक्त आवाज देता है, जिसे लंबे समय से अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया था।
यह केवल एक विधायी सुधार नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का मजबूत आधार है। सशक्त महिलाएं ही मजबूत संस्थानों, समावेशी शासन और एक प्रगतिशील भारत के निर्माण की धुरी बनेंगी।
महिला मोर्चा का स्वागत वक्तव्य
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उईके ने कहा कि आने वाला नारी शक्ति अधिनियम महिलाओं को राज्यसभा एवं लोकसभा में स्थायी प्रतिनिधित्व प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि इससे देश की आधी आबादी के सर्वांगीण विकास का रास्ता प्रशस्त होगा और भारतीय जनता पार्टी नारी शक्ति बंधन अधिनियम का स्वागत करती है।
नारी शक्ति का महत्व
भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती ठाकुन ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम सिवनी वर्चुअल उद्बोधन के पश्चात कहा कि नारी है तो सृष्टि है और सृष्टि का आधार ही नारी है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सर्वांगीण विकास और उनके प्रतिनिधित्व के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महिलाओं के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है।
महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं मातृशक्ति ने नारी शक्ति बंधन अधिनियम लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित सभी सांसद एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार ज्ञापित किया।
उपस्थिति
इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम सिवनी कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, डॉ. अभिजीत चौहान, संतोष नगपुरे, मुनिया टांक, गोपाल पवमें, पीयूष दुबे, युवराज राहांगडाले, शुभम राजपूत, अलकेश रजक, राजू यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





