विवेकानंद बाल कल्याण समिति सिवनी का सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न
नितिन चौधरी बने अध्यक्ष, नूपेश ठाकुर को व्यवस्थापक, मनोज मर्दन त्रिवेदी कोषाध्यक्ष—विद्याभारती के मार्गदर्शन में हुआ गठन
विवेकानंद बाल कल्याण समिति सिवनी निर्वाचन – नई कार्यकारिणी का गठन
Seoni 18 April 2026
सिवनी यशो:- सरस्वती शिक्षा परिषद महाकौशल प्रांत की योजना के अनुसार दो वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात सरस्वती शिशु/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज सिवनी की संचालन समिति विवेकानंद बाल कल्याण समिति का निर्वाचन शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया आनंदमय वातावरण में पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न की गई।

पूजन-अर्चन से हुआ शुभारंभ
निर्वाचन प्रक्रिया का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इसके पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष दीपक साहू ने वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने का प्रस्ताव रखते हुए नई समिति के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ करने का आग्रह किया।
सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन
विवेकानंद बाल कल्याण समिति सिवनी निर्वाचन अधिकारी आर. के. नंदनवार (जिला सचिव, विद्याभारती छिंदवाड़ा) एवं राम बहोरी पटेल (क्षेत्रीय प्रारंभिक शिक्षा संयोजक) की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें नितिन चौधरी को अध्यक्ष, दीपक साहू को उपाध्यक्ष, नूपेश ठाकुर को व्यवस्थापक, संदीप मोरघडे को सह-व्यवस्थापक तथा मनोज मर्दन त्रिवेदी को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
प्रमुख मनोनयन
कार्यकारिणी में प्रवीण मिश्रा, डॉ. अभिजीत चौहान एवं रवि अग्रवाल का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। परिषद प्रतिनिधि के रूप में समीर ठाकुर, आशुतोष गौर एवं पंकज तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ निर्वाचन
विवेकानंद बाल कल्याण समिति सिवनी निर्वाचन बैठक में महाकौशल वनांचल शिक्षा सेवा न्यास की अध्यक्ष डॉ. पुष्पा तेकाम, श्रीमती कल्पना मिश्रा, जिला सचिव विनीत अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर ठाकुर, पूर्व व्यवस्थापक कृष्णा साहू एवं प्राचार्य ओमप्रकाश यादव की उपस्थिति रही।
धन्यवाद ज्ञापन के साथ समापन
अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया और कल्याण मंत्र के साथ निर्वाचन प्रक्रिया का विधिवत समापन हुआ।





