“घर-घर पहुंची कलेक्टर”: बंजरटोला में अचानक दस्तक, बड़ी समस्याओं पर मौके पर समाधान
औजार न मिलने पर अफसरों को फटकार, PM विश्वकर्मा योजना के तहत त्वरित सहायता के निर्देश
कलेक्टर नेहा मीना बंजरटोला विजिट – हितग्राही के घर पहुंचीं, मौके पर ही समाधान
Seoni 18 April 2026
सिवनी यशो:- प्रशासनिक फाइलों से बाहर निकलकर जमीनी सच्चाई जानने कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना अचानक घंसौर के दूरस्थ ग्राम बंजरटोला पहुंचीं। यहां उन्होंने सीधे एक हितग्राही के घर दस्तक देकर योजनाओं की हकीकत जानी और मौके पर ही समाधान के निर्देश देकर साफ संकेत दे दिया—अब काम जमीन पर दिखेगा।

“समस्या सुनी और तुरंत फैसला”
कारीगर को औजार न मिलने की शिकायत पर कलेक्टर ने मौके पर ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
हितग्राही के घर पहुंचकर जानी हकीकत
कलेक्टर ने ग्रामीण नरेंद्र लोहार के घर पहुंचकर परिवार की स्थिति, राशन, पेंशन और अन्य योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। उन्होंने आमजन से सीधे संवाद कर यह परखा कि योजनाएं वास्तव में लोगों तक पहुंच रही हैं या नहीं।
प्रशिक्षण मिला, लेकिन औजार नहीं—काम ठप
हितग्राही नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत प्रशिक्षण तो मिला, लेकिन औजारों के अभाव में वे अपने काम को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं।
कलेक्टर का तुरंत एक्शन, अधिकारियों को आदेश
समस्या सामने आते ही कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर और जिला उद्योग विभाग को निर्देश दिए कि हितग्राही को शीघ्र आवश्यक औजार उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके।
स्पष्ट संदेश: योजनाओं का लाभ हर हाल में पहुंचे
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।





