WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशक्राइमछिंदवाड़ा

अश्लील वीडियो वायरल मामले पर बवाल: विहिप-बजरंग दल का विरोध, सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, पीड़िताओं की सुरक्षा और दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग

अश्लील वीडियो वायरल मामला हर्रई में विरोध

हर्रई (छिंदवाड़ा) यशो:- महाराष्ट्र में कथित तौर पर एक युवक द्वारा हिंदू युवतियों के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के मामले ने अब व्यापक आक्रोश का रूप ले लिया है। इस घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड हर्रई के कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित होने की घटनाएं समाज में असुरक्षा और आक्रोश का वातावरण बना रही हैं। संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपित के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, साथ ही पीड़ित युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

कार्यकर्ताओं ने यह भी चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान विहिप-बजरंग दल के सह मंत्री राजेश धुर्वे, जिला मीडिया प्रभारी रत्नेश डेहरिया, अध्यक्ष शिव मालवीय, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, संयोजक अर्जुन कहार, नगर अध्यक्ष दीपक घोषी, सहमंत्री कैलाश अहिरवार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!