WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

सिवनी में अंबेडकर सम्मान अभियान: भाजपा का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

प्रबुद्धजन संगोष्ठी और सेवा प्रकल्प के तहत आयोजन, जनसेवा और सामाजिक समरसता पर जोर

Seoni 22 April 2026 सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सिवनी में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अध्यक्षता में 22 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत प्रबुद्धजन संगोष्ठी एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा सेवा प्रकल्प के तहत नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
यह शिविर अरिहंत हास्पिटल के सौजन्य से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में आमजनों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।
अंबेडकर सम्मान अभियान सिवनी के तहत आयोजित भाजपा का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
अंबेडकर सम्मान अभियान सिवनी – भाजपा कार्यालय में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य जांच कराते नागरिकर

चिकित्सकों का सम्मान, जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

अंबेडकर जयंती सम्मान अभियान के अंतर्गत चिकित्सा प्रकोष्ठ के सेवा प्रकल्प में सहभागिता करने वाले चिकित्सकों का समारोहपूर्वक सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, सांसद श्रीमती भारती पारधी, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विशाल बघेल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन, जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल एवं मुकेश बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया सहित भाजपा जिला पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अंबेडकर सम्मान अभियान सिवनी के तहत आयोजित भाजपा का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
अंबेडकर सम्मान अभियान सिवनी – भाजपा कार्यालय में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य जांच कराते नागरिकर

प्रबुद्धजन संगोष्ठी में विचार मंथन

इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यालय में “डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान” के अंतर्गत प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों को डां. भीमराव अंबेडर के सेवा और समर्पण के आदर्शों के अनुरूप बताया।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं में स्वार्थी तत्वों की लूट पर निगरानी भी आवश्यक है।
अंबेडकर सम्मान अभियान सिवनी के तहत आयोजित भाजपा का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
अंबेडकर सम्मान अभियान सिवनी – भाजपा कार्यालय में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य जांच कराते नागरिकर
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत चिकित्सकों को स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि वे सीमित संसाधनों में भी समाज को अमूल्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान

कार्यक्रम में वक्ता के रूप में उपस्थित पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं कटनी संगठन प्रभारी सुजीत जैन ने श्रद्धेय बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के बहुआयामी योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि-
बाबा साहेब को केवल संविधान निर्माता या आरक्षण के संदर्भ में सीमित करना उनके व्यापक विचारों के साथ अन्याय है।
अंबेडकर सम्मान अभियान सिवनी के तहत आयोजित भाजपा का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
अंबेडकर सम्मान अभियान सिवनी – भाजपा कार्यालय में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य जांच कराते नागरिकर
उन्होंने सामाजिक समरसता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के प्रति बाबा साहेब के दृष्टिकोण को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति सजग रहना भी एक सशक्त समाज की पहचान है। यह भी पढ़े :-  बाबा साहेब आंबेडकर की कल्पनाओं को साकार करता मध्यप्रदेश

भाजपा का जन-जागरण अभियान

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए बताया कि
  • जिले में अंबेडकर जयंती पखवाड़े के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है, जिनका उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।
सांसद श्रीमती भारती पारधी ने अपने संबोधन में कहा कि – 
भारतीय जनता पार्टी जयंती को मात्र औपचारिकता तक सीमित नहीं रखती, बल्कि उसे जन-जागरण अभियान का रूप देकर समाज के प्रत्येक वर्ग को जोडऩे का कार्य करती है।
यह प्रयास बाबा साहेब के आदर्शों के अनुरूप एक समरस और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
अंबेडकर सम्मान अभियान सिवनी के तहत आयोजित भाजपा का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
अंबेडकर सम्मान अभियान सिवनी – भाजपा कार्यालय में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य जांच कराते नागरिकर

सेवा और समरसता पर जोर

बरघाट विधायक कमल मर्सकोले ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला।
चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल बघेल ने प्रेरक संबोधन देते हुए कहा कि-
चिकित्सा प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज सेवा भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख कार्यशैली का हिस्सा है।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि ग्रामीण भारत में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा प्रकोष्ठ निरंतर सक्रिय रहेगा।
अंबेडकर सम्मान अभियान सिवनी के तहत आयोजित भाजपा का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
अंबेडकर सम्मान अभियान सिवनी – भाजपा कार्यालय में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य जांच कराते नागरिकर

संचालन एवं चिकित्सा सेवा का व्यापक आयोजन

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री मुकेश बघेल एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. भूपेन्द्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।
सेवा प्रकल्प के अंतर्गत आयोजित इस चिकित्सा शिविर में अरिहंत हास्पिटल नागपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों की नि:शुल्क जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया।
शिविर में डॉ. उज्ज्वल वानखेड़े (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. मनीष पुट्टेवार (नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ), डॉ. पलक कुसुमगर शाह (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. हेमंत महाजन (जनरल फिजिशियन), डॉ. अंकित पारधी (जनरल फिजिशियन) सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
अंबेडकर सम्मान अभियान सिवनी के तहत आयोजित भाजपा का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
अंबेडकर सम्मान अभियान सिवनी – भाजपा कार्यालय में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य जांच कराते नागरिकर

चिकित्सा प्रकोष्ठ का महत्वपूर्ण योगदान

अंबेडकर सम्मान अभियान सिवनी आयोजन में भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. भूपेन्द्र मिश्रा, सहसंयोजक डॉ. प्रेम प्रजापति, डॉ. अरुण सिंह, डॉ. धर्मेश ठाकुर, डॉ. राजेश सनोडिया,

डॉ. नंदकिशोर सनोडिया, डॉ. नितिन कटरे, डॉ. मुवीन खान, डॉ. सीमा विश्वास, डॉ. शिवराज सिंह ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

https://www.facebook.com/share/v/19xon8ExPx/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!