WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

बड़ा सम्मान: हर्रई में सक्षम कार्यक्रम के CYLs को मिला प्रशस्ति पत्र, शिक्षा सुधार पर जोर

जनपद पंचायत हर्रई में आयोजित कार्यक्रम, अधिकारियों ने की सराहना

सक्षम कार्यक्रम हर्रई CYLs का सम्मान, ड्रॉपआउट बच्चों और शिक्षा सुधार पर हुई अहम चर्चा

Chhindwara 23 April 2026
छिंदवाड़ा यशो:- जिले के विकासखंड हर्रई में सक्षम कार्यक्रम के तहत 7 कम्युनिटी यूथ लीडर्स (CYLs) को जनपद पंचायत हर्रई में प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में बीईओ, बीएमओ एवं सीडीपीओ सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस दौरान सभी अधिकारियों ने CYLs के पिछले वर्ष किए गए कार्यों की सराहना की।

यह भी पढ़े :- हर्रई में 6 और जुन्नारदेव में 5 माह से नही मिला अतिथि शिक्षकों को मानदेय

ड्रॉपआउट बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा से वंचित (ड्रॉपआउट) बच्चों के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने इस मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए CYLs को अपने-अपने गांवों में इस दिशा में विशेष प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़े :- शताब्दी वर्ष 2025-26: सिवनी में भव्य सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

बाल कैबिनेट की गतिविधियों को मिली सराहना

बैठक में बाल कैबिनेट द्वारा किए गए कार्य—जैसे शू स्टैंड निर्माण एवं किचन गार्डन—की जानकारी साझा की गई, जिसकी अधिकारियों ने प्रशंसा की।

स्कूल चलो अभियान में सक्रिय भूमिका

हाल ही में आयोजित स्कूल चलो अभियान के तहत CYLs द्वारा किए गए कार्यों पर भी चर्चा की गई। इसमें दीवार लेखन, जागरूकता रैली, पुस्तक वितरण में सहयोग, तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत तथा साइकिल वितरण में सहायता जैसी गतिविधियां शामिल रहीं।

समर कैंप और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा

कार्यक्रम के अंतर्गत समर कैंप के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई, जिसमें संभावित तिथि और स्थान तय करने पर विचार-विमर्श हुआ।

साथ ही CYLs को होम विजिट, ड्रॉपआउट बच्चों पर निगरानी, बाल कैबिनेट गतिविधियों को मजबूत करने और नियमित स्कूल विजिट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़े :- कुपोषण के खिलाफ बड़ा अभियान: हर्रई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रेरक सम्मेलन

समस्याओं के समाधान पर मिला सहयोग

बैठक में CYLs ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं साझा कीं, जिन पर अधिकारियों ने व्यावहारिक और सहयोगात्मक समाधान प्रदान किए।

अंत में आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2219648&reg=3&lang=2

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!