WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

किसानों का गेहूं रिजेक्ट: सरकार पर गंभीर आरोप

किसानों का गेहूं रिजेक्ट: सरकार पर गंभीर आरोप

सिवनी, 28 अप्रैल 2026

सिवनी यशो : – केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार आर्थिक संकट में है और किसानों का गेहूं खरीदने से बचने के लिए नए-नए बहाने बना रही है।

विधायक ने बताया कि 22 अप्रैल को मंदसौर के लदूना केंद्र में चना रिजेक्ट किया गया, वहीं 23 अप्रैल को पिपरिया और 24 अप्रैल को सिवनी में भी किसानों के गेहूं को मानकों के आधार पर अस्वीकार किया गया।

सिवनी जिले में कई समितियों का अनाज रिजेक्ट

विधायक के अनुसार केवलारी विधानसभा क्षेत्र की केवलारी, अर्जुनझिर, सुरेखा और सुनेहरा समितियों के अनाज को जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया।

इसी प्रकार देवगांव पिपरिया, साडिया, धनासरी और गाड़ाघाट से आए कई ट्रकों को भी वेयरहाउस में रखने से इंकार कर दिया गया।

पहले सड़ी धान रखी गई, अब गेहूं रिजेक्ट

विधायक ने कहा कि यह वही सिवनी जिला है, जहां पूर्व में वेयरहाउस में धान सड़ने के मामले सामने आए थे, लेकिन अब सही गुणवत्ता वाले गेहूं को भी रिजेक्ट किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पहले कहती थी कि किसान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा, लेकिन अब ट्रकों को वापस भेजा जा रहा है।

कृषि वैज्ञानिकों से जांच कराने की मांग

श्री सिंह ने कहा कि बारिश या पानी गिरने से गेहूं की चमक कम होना सामान्य है। यदि गुणवत्ता पर संदेह है तो कृषि वैज्ञानिकों से जांच कराई जानी चाहिए।

 इनसेट: विधायक की प्रमुख मांगें

  • समर्थन मूल्य पर खरीद की तिथि बढ़ाई जाए
  • सर्वर फेल होने की समस्या तुरंत सुधारी जाए
  • सोसाइटियों में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था हो
  • खरीद केंद्रों पर छाया और पानी की सुविधा उपलब्ध हो

यह समाचार विधायक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!