छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

बरघाट नगर परिषद में लाडली बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया

 

बरघाट नगर परिषद में लाडली बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया - Seoni News

सिवनी 03 जून 2023
    बरघाट यशो:- बरघाट लाडली बहना योजना की पात्र बहनों को बरघाट नगर परिषद के सभा कक्ष में स्वीकृत पत्र प्रदान किए गए. इस अवसर पर बरघाट नगर परिषद के अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती ममता अनिल पाठक, सभापति श्रीमती निधि ऋषभ जयसवाल, सभापति ज्ञान सिंह चौधरी, वार्ड, पार्षद श्रीमती सुधा कंगाली, सांसद प्रतिनिधि अनिल पाठक पार्षद व मुख्य नगरपालिका अधिकारी वेद पुरी गोस्वामी, महिला बाल विकास सुपरवाइजर रंजना बोपचे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ में नगर की बहनों ने उपस्थिति दी । शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में अभियान की शुरुआत के बाद बाकी बहनों को घर-घर जाकर स्वीकृति पत्र प्रदान किया जायेगा । नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू ने ने कहा कि जल्द ही नगर परिषद के जनप्रतिनिधि व कर्मचारियों की मदद से घर- घर जाकर स्वीकृति पत्र प्रदान किया जाएँगे नगर की कोई भी बहने इस योजना के लाभ से वंचित ना हो इसका भी ध्यान रखना चाहिए साथ ही सभी मातृशक्ति का उपस्थिति के लिए आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button