मध्यप्रदेशछिंदवाड़ाराजनीति

1594 बूथों तक पहुंचेगी ‘मन की बात’: संगठन विस्तार को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी

जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला बोले- मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ समितियों की सक्रियता ही संगठन की असली ताकत

भाजपा संगठन बैठक छिंदवाड़ा : भाजपा की मासिक कामकाजी बैठक को संबोधित करते जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला एवं उपस्थित जनप्रतिनिधि।

Chhindwara 02 June 2026
छिंदवाड़ा यशो:- भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की मासिक कामकाजी बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर मंथन हुआ। जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला ने स्पष्ट कहा कि –

मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ समितियों की सक्रियता से ही संगठन की मजबूती सुनिश्चित होगी।

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले अभियानों की रूपरेखा भी तय की गई।

बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि पार्टी की शक्ति उसके बूथ कार्यकर्ताओं में निहित है।

सभी मंडलों, शक्ति केंद्रों और बूथ समितियों की नियमित बैठकें आयोजित कर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद और नियमित संपर्क संगठन की सफलता का आधार है। इसी उद्देश्य से बूथ स्तर तक गतिविधियों को गति देने की योजना बनाई गई है।

संगठन में बढ़ेगा तकनीक का उपयोग

बैठक में आधुनिक तकनीक के उपयोग पर भी विशेष चर्चा हुई। आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि आवश्यक बैठकों के लिए वर्चुअल माध्यम को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे संगठनात्मक सूचनाएं तेजी से अंतिम पंक्ति तक पहुंच सकें और कार्यों में समन्वय बढ़े।

1357 बूथों पर सफल रही ‘मन की बात’

बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का जिले के 1357 बूथों पर सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं, किसानों, युवाओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

अब 1594 बूथों तक पहुंचाने का लक्ष्य

भाजपा संगठन ने आगामी माह ‘मन की बात’ कार्यक्रम को और अधिक व्यापक स्वरूप देने का निर्णय लिया है।

इसके तहत जिले के 1594 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

5 से 21 जून तक चलेंगे विशेष कार्यक्रम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून तक जिलेभर में “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” विषय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इन आयोजनों के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सेवा गतिविधियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।

संगठनात्मक समीक्षा के साथ बनी आगामी रणनीति

बैठक में जिला संगठन के रिपोर्ट कार्ड की समीक्षा करते हुए आगामी अभियानों, जनसंपर्क कार्यक्रमों और संगठन विस्तार की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विधायक कमलेश शाह, महापौर विक्रम अहके सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://hindi.theprint.in/india/nepals-national-independent-party-chief-meets-bjp-president-nitin-naveen/980447/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button