छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भारतीय जनता पार्टी ेने समर्पण भाव से प्रदेश की तस्वीर बदली है – मुनमुन

भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने लखनवाड़ा मंडल अंतर्गत किया जनसंपर्क

सिवनी यशो:- प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है हर प्रकार की सुविधाएँ दी जा रही है खेती किसानी में सुधार आया है आम आदमी की जिंदगी खुशहाल हुई है । छोटे छोटे गांव तक पक्की सड़के है , गरीबो के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के मकान बन रहे है । प्यासे खेतो में पानी पहुँच रहा है सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों को लाभ मिल रहा है हर गांव में स्कूल खुल गये है अब कोई भी बच्चा प्राथमिक शिक्षा के लिये बाहर नहीं जाता यह होता है सरकार होने और सरकार को व्यस्थित चलाने का अंतर भारतीय जनता पार्टी सेवा की भावना से कार्य करती है और सत्ता के माध्यम से सेवा करते हुये आम आदमियों को मुस्कुराहट देती है जबकि कांग्रेस भ्रष्टाचार के माध्यम से गरीबों के कल्याण की राशि अपनी तिजोरियों में भरते रही है । उक्ताशय की बात सिवनी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी श्री दिनेश राय मुनमुन ने शनिवार को लखनवाड़ा मंडल के ग्रामों में सघंन जनसंपर्क के दौरान ग्रामीण जनों से कही। आज भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने प्रात: 09:00 बजे ग्राम हिवरा से चुनावी जनसंपर्क अभियान आरंभ कर ग्राम लोनिया, ढेंकी, सरगापुर, संगई, गंगई, जमुनिया, बिनैकी, चारगांव, पीपरडाई, फुलारा, मरझोर, सकरदा, कातलबोडी, ऐरपा, बघोडी, भंडारपुर, चांवडी, गुंदरई, परासिया, गोबरवेली, खमरिया, मोहगांव, लामाज्योति, आमाकोला, पलारी, बटवानी, सीलादेही एवं ग्राम खैरीटेक मे सघंन जनसंपर्क कर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। जहां जहां जगह-जगह आपका फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान श्री दिनेश राय मुनमुन ने ग्रामीण बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारे पहले भी थी परंतु सड़के नहीं थी, खेतो में सिंचाई के लिये पानी नहीं था, पीने का पानी भी दूर दूर से लाना पड़ता था एक हेंडपंप होता था वह भी पूरी ताकत के बाद एक बाल्टी पानी देता था, बिजली नहीं थी, बच्चो को पढऩे के लिय पर्याप्त स्कूल नहीं थे, स्वास्थ्य सुविधाएँ नहीं थी ।
मूलभूत सुविधाओं का आभाव था परंतु प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है हर प्रकार की सुविधाएँ दी जा रही है आम आदमी की जिंदगी खुशहाल हुई है। श्री दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि भाजपा की सरकार ने जनकल्याण और किसानों की भलाई के लिये जो किया है उसे प्रेदश की खुशहाली आम जनों की समृद्धि के लिये आगे भी जारी रखने की आवश्यकता है। *श्री दिनेश राय मुनमुन* ने आम जनता को याद दिलाते हुये कहा कि भाजपा की सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर घर में लाभ तो पहुँच ही रहा है कांग्रेस की सरकार आई तो यह सब बंद हो जायेगा और कांग्रेस आई तबाही लाई में बदल जायेगा । श्री राय ने सिवनी विधानसभा के ग्रामों में किये गये विकास कार्यो और जिला मुख्यालय में किये गये विकास कार्यो का उल्लेख किया तथा बताया कि समूह जल प्रदाय योजना के माध्यम से हर घर तक नल जल योजना से पीने का पानी पहुँचाने का काम किया जा रहा है प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांव गांव में मकानों का निर्माण किया जा रहा है । मेडीकल कालेज बनकर तैयार है शीघ्र प्रारंभ हो जायेगा, गांव गांव के जल संग्रहण क्षेत्रों को दुरूस्तो किया जा रहा है। भाजपा ने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया है आने वाले समय में इसे और तेज किया जायेगा। इस अवसर भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों, जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं ग्रामीण बंधुओं की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!