WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

*लालमाटी क्षेत्र का सर्वे कार्य प्रारंभ*

सिवनी:- सिवनी विधानसभा अंतर्गत आने वाले लालमाटी क्षेत्र मे नहर सर्वे का कार्य प्रारंभ हुआ। उक्त सर्वे कार्य हेतु शासन द्वारा गठित तकनीकी टीम ने ग्राम सिमरिया पहुंचकर नहर सर्वे कार्य प्रारंभ किया। इसके साथ ही तकनीकी टीम ने सिमरिया में वाटर लेवल देखने पश्चात ग्राम चांवडी पहुंची। ज्ञात हो कि विधायक  दिनेश राय मुनमुन  लालमाटी क्षेत्र में नहर निर्माण कार्य हेतु प्रयासरत है आपके द्वारा उक्त मामले को विधानसभा सत्र में उठाया गया है इसके साथ बीते माह प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के केवलारी आगमन पर लालमाटी क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल को मिलवाया गया था। जिस पर श्री चौहान ने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र सर्वे कराने के निर्देश दिये थे। इस अवसर पर सूरज धामनकर , जलसंसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी प्रभाकर तेकाम, सब इंजीनियर आरके डहेरिया एवं उपयंत्री एम एल उईके तकनीकी टीम के साथ उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!