मध्यप्रदेशसिवनी

आरटीओ अधिकारी देवेश बाथम के सम्मान में उमड़ा परिवहन परिवार

"बाथम जी ने अपने कार्यों से हर व्यक्ति के दिल में जगह बनाई" – तेजवली सिंह

Seoni 16 June 2026
सिवनी यशो:- शासकीय सेवा में व्यक्ति आता है और चला जाता है, लेकिन कुछ अधिकारी अपने कार्यों, व्यवहार और कार्यशैली से लोगों के दिलों में स्थायी स्थान बना लेते हैं।

परिवहन विभाग सिवनी में पदस्थ रहे आरटीओ अधिकारी देवेश बाथम के स्थानांतरण पर आयोजित विदाई समारोह में कुछ ऐसे ही भाव देखने को मिले। बस ऑपरेटरों, एजेंटों एवं परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यकाल को याद किया।

बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष तेजवली सिंह ने कहा कि जब नए पत्ते आते हैं तो पुराने पत्तों को वृक्ष छोड़ना पड़ता है। यही स्थिति आज देवेश बाथम के साथ है।

उन्होंने परिवहन विभाग में अपने 42 वर्षों के सेवाकाल में से लगभग 7 वर्ष सिवनी जिले को दिए और इस दौरान बस संचालकों, एजेंटों तथा आम नागरिकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। उनके स्थानांतरण से परिवहन जगत में एक शून्यता महसूस होगी।

“अधिकारी ही नहीं, सच्चे मित्र भी रहे”

सिंह ट्रैवल्स के संचालक पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि वे पिछले दो दशकों से परिवहन व्यवसाय से जुड़े हैं। जब भी किसी प्रकार की समस्या सामने आई, श्री बाथम ने सदैव मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि देवेश बाथम केवल एक अधिकारी नहीं बल्कि ऐसे मित्र रहे, जिन्होंने हर परिस्थिति में सहयोग किया।

वहीं नंदन बस के संचालक चंद्रभान सिंह ठाकुर ने कहा कि देवेश बाथम ने अपने कार्यकाल में कोरोना काल सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और लोगों की मदद की। उनकी कार्यशैली और व्यवहार हमेशा याद रखा जाएगा।

विभिन्न बस संचालकों और एजेंटों ने किया सम्मान

कार्यक्रम में जैन ट्रेवल्स के संचालक संजीव जैन, एसआरटी बस के संचालक, परिवहन एजेंटों एवं बस ऑपरेटरों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान सभी ने देवेश बाथम का पुष्पमालाओं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

“सिवनी में मुझे परिवार जैसा सहयोग मिला” – देवेश बाथम

विदाई समारोह में भावुक होते हुए देवेश बाथम ने कहा कि सिवनी में कार्य करते हुए उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वे केवल एक शासकीय कर्मचारी हैं। यहां उन्हें सभी वर्गों का भरपूर सहयोग, सम्मान और स्नेह मिला।

उन्होंने कहा कि जो भी कार्य उन्होंने करने का प्रयास किया, उसमें सभी का सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके कारण वे सात वर्षों तक सफलतापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सके।

उन्होंने सभी बस संचालकों, एजेंटों और परिवहन विभाग से जुड़े लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में आने वाले अधिकारियों को भी इसी प्रकार का सहयोग और सम्मान मिलता रहेगा।

https://www.thehindu.com/news/national/maharashtra/rto-officer-who-complained-against-corruption-held-for-bribery-in-nagpur/article71092619.ece

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button