Mon, 23 Nov 2026 | 11:47:59 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना अधूरे काम के बीच कैसे हो गया जल जीवन मिशन का हैंडओवर? उठे गंभीर सवाल प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मंडला की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, यशवंत डिके बने कार्यकारी अध्यक्ष संविधान बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर धनौरा में कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना अधूरे काम के बीच कैसे हो गया जल जीवन मिशन का हैंडओवर? उठे गंभीर सवाल प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मंडला की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, यशवंत डिके बने कार्यकारी अध्यक्ष संविधान बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर धनौरा में कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित

माह में 15 दिन ही मिल रहा पानी तो पूरा जलकर क्यों दें जनता? कांग्रेस ने निगम से मांगी तत्काल राहत

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 31, 2026 09:53 pm / Post views : 85

माह में 15 दिन ही मिल रहा पानी तो पूरा जलकर क्यों दें जनता? कांग्रेस ने निगम से मांगी तत्काल राहत
शेयर करें:

छिंदवाड़ा पेयजल संकट - माह में 15 दिन पानी, पूरा जलकर क्यों? कांग्रेस ने निगम से मांगी छूट

Chhindwara 31 July 2026 छिंदवाड़ा यशो:- नगर में लगातार गहराते पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस ने भाजपा शासित नगर पालिक निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि नगर निगम पिछले चार माह से शहर के 48 वार्डों में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रहा है। कहीं एक दिन के अंतराल से पानी पहुंचाया जा रहा है, तो कई वार्डों में दो से पांच दिन के अंतराल में पेयजल सप्लाई की जा रही है। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि जब नगर निगम नागरिकों को पूरे 30 दिन नियमित पेयजल उपलब्ध नहीं करा रहा है, तो जनता से पूरा जलकर क्यों वसूला जा रहा है? कांग्रेस ने तत्काल जलकर में छूट देने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर कांग्रेस पार्षद दल जनता के साथ आंदोलन करेगा।

महिलाओं ने निगम कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन

नगर पालिक निगम में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती हंसा अम्बर दाढ़े के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से मुख्य मार्ग होते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने निगम कमिश्नर के नाम ज्ञापन सौंपकर शहर में नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए शहरवासियों को परेशान होना पड़ रहा है।

कहीं एक तो कहीं पांच दिन के अंतराल से पानी

कांग्रेस द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में शहर के नागरिक गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। निगम द्वारा कई क्षेत्रों में एक दिन छोड़कर जलापूर्ति की जा रही है, जबकि कुछ इलाकों में इससे भी अधिक अंतराल के बाद पानी पहुंच रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि कई वार्डों और मोहल्लों में पानी बेहद कम दबाव से पहुंच रहा है। इसके कारण अनेक घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिन परिवारों के घरों में पानी पहुंच भी रहा है, उन्हें भी दैनिक जरूरतों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है।

कम पानी, फिर पूरा जलकर क्यों?

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने निगम प्रशासन से सीधा सवाल किया कि यदि नागरिकों को पूरे महीने नियमित पेयजल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है तो उनसे पूरे महीने का जलकर किस आधार पर वसूला जा रहा है। कांग्रेस ने कहा कि नगर निगम नागरिकों को जिस अवधि और मात्रा में पेयजल उपलब्ध करा रहा है, उसके अनुरूप जलकर में तत्काल राहत अथवा छूट दी जानी चाहिए। कांग्रेस का कहना है कि आम नागरिक पहले से ही महंगाई और अन्य आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं, ऐसे में पानी की अनियमित आपूर्ति के बावजूद पूरा जलकर वसूलना उचित नहीं है।

कम दबाव की समस्या से भी लोग परेशान

ज्ञापन में पेयजल आपूर्ति के साथ-साथ कम दबाव की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस नेताओं के अनुसार शहर के कई इलाकों में पाइपलाइन से पानी तो छोड़ा जा रहा है, लेकिन दबाव इतना कम रहता है कि घरों की टंकियां भरना मुश्किल हो जाता है। इसका सबसे अधिक असर उन परिवारों पर पड़ रहा है जो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहते हैं। उन्हें पानी की व्यवस्था के लिए अतिरिक्त प्रयास करना पड़ रहा है।

मांग नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस पार्षद दल ने निगम प्रशासन से मांग की है कि शहर के सभी 48 वार्डों में नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही अनियमित जलापूर्ति की अवधि में नागरिकों को जलकर में उचित राहत दी जाए। कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर अविलंब निर्णय नहीं लिया गया, तो कांग्रेस पार्षद दल नगर की जनता के साथ मिलकर प्रदर्शन और आंदोलन करेगा। कांग्रेस का कहना है कि पेयजल नागरिकों की मूलभूत आवश्यकता है और नगर निगम की जिम्मेदारी है कि वह शहरवासियों को पर्याप्त एवं नियमित पानी उपलब्ध कराए।

यह भी पढ़े :-

संजय सरोवर बांध का कलेक्टर नेहा मीना ने किया सघन निरीक्षण, 24 घंटे जलस्तर की निगरानी के निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अगस्त को छिंदवाड़ा आएंगे, प्रथम ‘जन-विश्वास’ दौरे में शिकायतकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद ग्वालियर बनेगा देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब, 3500 करोड़ निवेश से 14 हजार रोजगार: CM डॉ. मोहन यादव चांदी के जेवर साफ करने के नाम पर ठगी की आशंका, ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को पकड़ा  https://www.facebook.com/share/p/1KuNeLhh25/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें