शिक्षा संबल योजना में छिंदवाड़ा की दो बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान
एलन कोटा में मिलेगी नि:शुल्क नीट कोचिंग, आवास और भोजन की सुविधा भी
Chhindwara 16 June 2026
छिंदवाड़ा यशो:- निर्धन एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित शिक्षा संबल योजना 2026 में छिंदवाड़ा जिले की दो छात्राओं का चयन हुआ है।
चयनित छात्राओं को देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान एलन कोटा में एक वर्ष की नि:शुल्क नीट कोचिंग के साथ आवास एवं भोजन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
एलन माहेश्वरी परमार्थ न्यास एवं एलन कैरियर इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस योजना के तहत इस वर्ष छिंदवाड़ा को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। कलेक्टर हरेन्द्र नारायण एवं जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार के नेतृत्व में 10 मई 2026 को उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा में परीक्षा आयोजित की गई थी।
यह भी पढ़े :- अधिकारियों पर आदिवासी की करोड़ों की जमीन 6 लाख में हड़पने के आरोप
लक्ष्मी और गीतिका ने हासिल की सफलता
योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा की छात्रा लक्ष्मी विश्वकर्मा तथा मॉडल स्कूल परासिया की छात्रा गीतिका बघेल का चयन हुआ है।
यह भी पढ़े :-अधिकारियों पर आदिवासी की करोड़ों की जमीन 6 लाख में हड़पने के आरोप
लक्ष्मी विश्वकर्मा ने कक्षा 12वीं में 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जबकि गीतिका बघेल ने 93.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। दोनों छात्राओं ने शिक्षा संबल योजना की परीक्षा उत्तीर्ण कर यह साबित किया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती।
नीट की तैयारी का मिलेगा सुनहरा अवसर
शिक्षा संबल योजना के तहत चयनित दोनों छात्राओं को एलन कोटा में एक वर्ष की नि:शुल्क नीट कोचिंग दी जाएगी। इसके साथ ही उनके रहने और भोजन की संपूर्ण व्यवस्था भी एलन संस्थान द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
यह भी पढ़े :-महिलाओं को आर्थिक संबल देने वाली भाजपा के पक्ष में करें मतदान – श्रीमती पटेरिया
इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन, शिक्षकों एवं परिजनों ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



