मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा विकास का नया इतिहास: फग्गन सिंह कुलस्ते

भाजपा की प्रबुद्धजन संगोष्ठी में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चा, विकसित भारत-2047 के संकल्प को बताया जनआंदोलन

फग्गन सिंह कुलस्ते बोले: मोदी के नेतृत्व में भारत बना वैश्विक शक्ति केंद्र

Seoni 17 June 2026
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला भाजपा कार्यालय सिवनी में प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, विकसित भारत-2047 के संकल्प, सुशासन, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मंडला सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन तथा वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र नाथ शुक्ला मंचासीन रहे।

सिवनी में भाजपा की प्रबुद्धजन संगोष्ठी को संबोधित करते सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते
भाजपा की प्रबुद्धजन संगोष्ठी में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाते मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, प्रेम तिवारी, जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, गजानंद पंचेश्वर एवं मुकेश बघेल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :- राम राज्य की भावना पर चल रही सरकार, मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर: सीएम डॉ. मोहन यादव

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

5 जून से 21 जून तक चल रहा जनजागरण एवं सेवा अभियान

भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक पूरे जिले में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, विकास और जनजागरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सिवनी में भाजपा की प्रबुद्धजन संगोष्ठी को संबोधित करते सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते
भाजपा की प्रबुद्धजन संगोष्ठी में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाते मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

यह भी पढ़े :-पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन देश सेवा और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित रहा: यादव

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। यही कारण है कि आज भारत विश्व मंच पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।

सिवनी में भाजपा की प्रबुद्धजन संगोष्ठी को संबोधित करते सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते
भाजपा की प्रबुद्धजन संगोष्ठी में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाते मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते।

मोदी के नेतृत्व में भारत बना वैश्विक शक्ति : फग्गन सिंह कुलस्ते

मुख्य अतिथि मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है। देश की अर्थव्यवस्था विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो रही है और भारत आज वैश्विक स्तर पर निर्णायक भूमिका निभाने वाला राष्ट्र बन चुका है।

यह भी पढ़े :-विधानसभा सत्र में पेश होगा UCC विधेयक, इसी सत्र में पारित होने की उम्मीद: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

उन्होंने कहा कि पहले भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी बात प्रभावी ढंग से नहीं रख पाता था, लेकिन आज भारत की बात को पूरी दुनिया गंभीरता से सुनती है। चाहे जी-20 सम्मेलन हो, ब्रिक्स हो या वैश्विक आर्थिक मंच, भारत का प्रभाव लगातार बढ़ा है।

सिवनी में भाजपा की प्रबुद्धजन संगोष्ठी को संबोधित करते सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते
भाजपा की प्रबुद्धजन संगोष्ठी में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाते मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते।

कुलस्ते ने कहा कि केंद्र सरकार ने सड़क, रेल, हवाई अड्डों, डिजिटल नेटवर्क, ग्रामीण विकास, जल आपूर्ति और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

उन्होंने कहा कि भारत आज आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और विकसित भारत-2047 का लक्ष्य देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला संकल्प है।

विकसित भारत का सपना जनभागीदारी से होगा साकार : दिनेश राय मुनमुन

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास और सुशासन की नई कार्य संस्कृति स्थापित की है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक लंबित रहने वाली परियोजनाएं अब समयबद्ध तरीके से पूरी हो रही हैं। गांवों तक सड़क, बिजली, पेयजल, इंटरनेट और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना केवल सरकार का नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का साझा संकल्प है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण की इस प्रक्रिया में अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। जनभागीदारी से ही आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत का निर्माण संभव है।

संविधान, लोकतंत्र और सुशासन पर हुई सार्थक चर्चा

वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र नाथ शुक्ला ने संविधान, लोकतंत्र और सुशासन के विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान शासन व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसहभागिता को विशेष महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब शासन जनता के प्रति जवाबदेह और संवेदनशील हो।

उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक मजबूती मिली है।

यह भी पढ़े :-खिलाड़ियों को सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, पुलिस में मिलेगी सीधी नौकरी

अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ

अधिवक्ता हीरालाल जरगे ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया गया है। गरीब कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का उद्देश्य केवल विकास नहीं, बल्कि समावेशी विकास सुनिश्चित करना है।

समाज के हर वर्ग की रही सहभागिता

संगोष्ठी में नगर पालिका एवं नगर परिषदों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य, जनपद पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक, पार्षद एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शिक्षक, चिकित्सक, अधिवक्ता, व्यापारी, समाजसेवी, उद्योगपति, उन्नत कृषक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवियों ने सहभागिता की। संगोष्ठी में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग से सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

https://newsonair.gov.in/hi/significant-changes-have-taken-place-in-the-country-during-prime-minister-narendra-modis-12-year-tenure-union-minister-g-kishan-reddy/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button